Logo
Breaking News Exclusive
मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ?

: Indore News: इंदौर मेें चलेगी चार कोच वाली लाइट मेेट्रो, 150 मीटर होगी लंबाई

News Desk / Sat, Feb 18, 2023


बचे हिस्से में मेट्रो प्रोजेक्ट का काम पूरा किया जा रहा है।

बचे हिस्से में मेट्रो प्रोजेक्ट का काम पूरा किया जा रहा है। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में अगस्त माह में मेेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन होगा और बड़ौदा में कोच तैयार होने लगे है। इंदौर मेें चार कोच वाली लाइट मेट्रो चलेगी। जिसकी लंबाई 150 मीटर रहेगी। इस ट्रेन में 250 से ज्यादा यात्री बैठ सकेंगे। फिलहाल दो मेट्रो ट्रेन चलेगी, भविष्य में आवश्यकता के हिसाब से इनकी संख्या बढाई जाएगी। गांधी नगर में तैयार हो रहे स्टेशन की क्षमता 27 मेट्रो ट्रेन की रखी गई है।

पटरियों का निर्माण जिंदल स्टील कंपनी कर रही है और बड़ौदा में हो रहे कोच निर्माण को देखते जल्दी ही इंदौर के अफसर जाने वाले हैै। कोच की सप्लाई फरवरी अंत तक होगी। उसके बाद तकनीकी काम पांच माह में पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें पटरियों के अलावा सिग्नल भी लगाए जाएंगे।

हर स्टेशन पर सेंसर भी लगेंगे, इससे मेट्रो ट्रेन के भीतर बैठे यात्रियों को स्टेशन की जानकारी मिल सकेगी। स्टेशन का काम गांधी नगर में हो रहा है। यहां एक प्लेटफार्म भी तैयार हो रहा है। जिसमे माध्यम से मेट्रो ट्रेन ट्रेक पर आएगी। अगले सप्ताह से पटरियां भी आना शुरू हो जाएगी। उसे ट्रेक पर बिछाने का काम मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हो सकता है। सितंबर तक सरकार ने ट्रायल रन की समयसीमा तय की है।

ट्रायल रन छह किलोमीटर वाले हिस्से में होगा

इस साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। उससे पहले सरकार भोपाल और इंदौर में मेट्रो ट्रेन चलाना चाहती है। सितंबर मेें ट्रायल रन छह किलोमीटर वाले हिस्से में होगा। अफसर उसके निर्माण पर ही जोर दे रहे है। मेट्रो ट्रेन कार्पेरेशन के एमडी मनीष सिंह के अनुसार समयसीमा मेें काम पूरा हो, इसलिए रात में भी काम चल रहा है। निर्माण एजेसियों ने भी वर्कफोर्स में वृदि्ध की है। अभी 17 किलोमीटर के हिस्से में पिलर निर्माण और  उन पर सेगमेट जोड़ने का काम जारी है।


इंदौर में पहले चरण में 31 किलोमीटर के ट्रेक में एयरपोर्ट से सुपर कारिडोर, भंवरासला, सुखलिया ग्राम चौराहा, रेडिसन चौराहा, खजराना, पलासिया और एमजी रोड का हिस्सा शामिल है। अभी 17 किलोमीटर हिस्से में ही काम चल रहा है। निर्माण पूर्ण करने की प्राथमिकता एयरपोर्ट से रेडिसन चौराहे वाले हिस्से में दी जा रही है। इस हिस्से में निर्माण पूरा होने के बाद मध्य हिस्से में काम शुरू होगा। इसके लिए अफसरों ने सर्वे शुरू कर दिया हैै। प्रवासी सम्मेलन के कारण मेट्रो प्रोजेक्ट का काम कुछ हिस्सों मेें रुका था, लेकिन अब काम ने फिर तेजी पकड़ ली है।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन