Logo
Breaking News Exclusive
जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार

: जैतहरी में कौन बनेगा अध्यक्ष ? BJP और कांग्रेस में कुर्सी की खींचतान, 7 और 6 की लड़ाई में पड़ेगी खटाई, जानिए किसकी राहें आसान ?

MP CG Times / Mon, Jan 23, 2023

शैलेंद्र विश्वकर्मा, अनूपपुर। अनूपपुर के जैतहरी में हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं. अब जैतहरी नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी की लड़ाई जारी है. 15 वार्डों में से 7 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है. वहीं 6 सीटों पर कांग्रेस जीती है. इस बार 2 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा किया है. इस प्रकार भाजपा व कांग्रेस दोनो में से किसी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. ऐसे में किसकी राहें आसान हैं और किसकी मुश्किलों में जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.

पूरे चुनाव में कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस को निर्दलीय सीधी टक्कर देते दिखे. चुनाव के परिणाम आते ही भाजपा व कांग्रेस के बीच जोड़-तोड़ शुरू हो गई है. पिछले कार्यकाल में में कांग्रेस से चुनकर जैतहरी नगर परिषद में नवरत्नी शुक्ला अध्यक्ष बनी थीं, जोकि बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई थीं. इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार नवरत्नी शुक्ला हो सकती हैं. भारतीय जनता पार्टी दोबारा नगर परिषद में अपना कब्जा करते दिख रही है. 20 जनवरी को हुआ था मतदान नगर परिषद जैतहरी के 15 वार्ड पार्षद पद के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए आम निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 20 जनवरी को ईवीएम से मतदान हुआ. 15 वार्ड पार्षद पद के लिए 66 अभ्यर्थियों ने चुनाव लड़ा, जिसकी मतगणना सोमवार 23 जनवरी को प्रातः 9 बजे से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना के मार्गदर्शन में हुई. इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक अनूप तिवारी उपस्थित रहे. एसडीओपी अनूपपुर कीर्ति बघेल एवं थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक केके त्रिपाठी के नेतृत्व में सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे. इन्होंने दर्ज की जीत रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम जैतहरी विजय डेहरिया द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार नगर परिषद जैतहरी के वार्ड क्रमांक 1 से जयप्रकाश अग्रवाल(कांग्रेस), वार्ड क्रमांक 2 से ऋषभ लंहगीर (भाजपा), वार्ड 3 से रविंद्र राठौर (भाजपा ), वार्ड क्रमांक 4 से कैलाश मरावी(भाजपा), वार्ड क्रमांक 5 से बिट्टी बाई कोल (भाजपा),वार्ड क्रमांक 6 से नारायण दास (निर्दलीय), वार्ड क्रमांक 7 से सुनीता जैन (भाजपा) वार्ड क्रमांक 8 से शकीला अब्दुल (कॉंग्रेस) की जीत. वार्ड क्रमांक 9 से नवरत्नी विजय शुक्ला (भाजपा), वार्ड क्रमांक 10 से कविता लाला राठौर (कॉंग्रेस), वार्ड क्रमांक 11 से जानकी रजक (कॉंग्रेस), वार्ड क्रमांक 12 से उमंग अनिल गुप्ता (भाजपा), वार्ड क्रमांक 13 से राजकिशोर राठौर (कॉंग्रेस), वार्ड क्रमांक 14 से भूरी बाई भैना (निर्दलीय), वार्ड क्रमांक 15 से सविता नाथू राठौर (कॉंग्रेस), विजय घोषित किए गए हैं. विजयी घोषित सभी अभ्यर्थियों को रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम जैतहरी विजय डेहरिया द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. इस दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार जैतहरी शशांक शेंडे, टीआई जैतहरी केके त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में निर्वाचन मे विजयी अभ्यर्थियों के समर्थक उपस्थित थे. BJP-कांग्रेस में कौन हैं दावेदार ? सियासी भीतरखाने से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा से रवि राठौर दावेदार माने जा रहे हैं, जो फिलहाल युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हैं. वहीं नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष नवरत्नी शुक्ला भी कुर्सी की रेस में हैं, जो मंत्री बिसाहू लाल की करीबी मानी जाती हैं, वहीं इस बार कुर्सी हथियाने के लिए उंमग गुप्ता भी एड़ी चोटी एक करने में लगे हैं. रही बात कांग्रेस की तो कांगस से जय प्रकाश अग्रवाल दावेदार बताए जा रहे हैं, जो वार्ड नंबर एक से निर्वाचित प्रत्य़ाशी हैं. जैतहरी में कांग्रेस की राहें मुश्किलों से भरी दिख रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन