Logo
Breaking News Exclusive
मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ?

: MP News: मंत्री के आश्वासन के बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, हाई पावर समिति बनाई जाएगी

News Desk / Fri, Feb 17, 2023


डॉक्टरों ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद हड़ताल वापस ले ली है।

डॉक्टरों ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद हड़ताल वापस ले ली है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को हड़ताल कर रहे चिकित्सा महासंघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने आश्वस्त किया कि डॉक्टरों की मांगों पर विचार करने के लिए हाई पावर कमेटी बनाई जाएगी। इस आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने प्रदेशव्यापी हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया है। 

डॉक्टरों के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद सारंग ने कहा कि चिकित्सा महासंघ के पदाधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान हाई पावर समिति के गठन का निर्णय लिया गया है। यह समिति चिकित्सकों की मांगों पर विचार कर सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी। सरकार समिति के सुझावों पर विचार कर समयसीमा में निर्णय लेगी। उन्होंने बताया कि समिति में चिकित्सा महासंघ के तीन प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। महासंघ में विभिन्न विभागों का प्रतिनिधित्व भी रहेगा। इस वजह से हाई पावर समिति में महासंघ के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। 

राज्य सरकार मांगों को लेकर संवदेनशील  
मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार संवाद स्थापित कर हर वर्ग के कल्याण और उनके समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य करती है। चिकित्सकों की मांगों को लेकर राज्य सरकार संवदेनशीलता और दृढ़ता के साथ विचार कर शीघ्र ही निर्णय लेगी। प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था में कहीं कोई दिक्कत नहीं आई है। सभी चिकित्सक काम कर रहे हैं। सभी मरीजों का इलाज निरंतर जारी है।

डॉक्टरों ने दो घंटे काम बंद रखा था
मध्यप्रदेश के दस हजार डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को दो घंटे काम बंद रखा था। भोपाल में डॉक्टरों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। यज्ञ में मेडिकल इक्यूपमेंट की आहुति दी गई। इस दौरान अस्पताल आने वाले मरीज परेशान हुए थे। डॉक्टरों ने 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया था। भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में दो घंटे काम बंद होने की वजह से एक दर्जन ऑपरेशन टालने पड़े। ओपीडी में आए मरीज भी परेशान होते रहे। डॉक्टर डायनेमिक एश्योर्ड कॅरियर प्रोग्रेशन (डीएसीपी) लागू करने, पुरानी पेंशन बहाली, मेडिकल वर्क में प्रशासनिक अधिकारियों की दखलअंदाजी बंद करने, संसाधन उपलब्ध कराने जैसी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। फिलहाल मंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन