Logo
Breaking News Exclusive
मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ?

: MP News: कांग्रेस में इंदौर के बाद खंडवा के अध्यक्ष भी 'होल्ड', शिवराज बोले- जनता भी कांग्रेस को करेगी होल्ड

News Desk / Tue, Feb 7, 2023


मध्य प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद प्रदेश में गुटबाजी बढ़ती जा रही है। इंदौर, खंडवा शहर और ग्रामीण अध्यक्ष को होल्ड करने के बाद बुधवार को रीवा और सीधी कांग्रेस अध्यक्षों के पदों पर भी नियुक्तियों को होल्ड करने के पत्र जारी किए गए। हालांकि, कांग्रेस ने दोनों शहरों के अध्यक्षों के होल्ड करने के आदेशों को फर्जी बताया। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि जनता भी कांग्रेस को ही होल्ड पर रखने वाली है।
 
मध्य प्रदेश कांग्रेस नवंबर में होने वाले चुनाव से पहले ही नेताओं की आपसी खींचतान से परेशान है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने हाल ही में नई कार्यकारिणी के साथ ही महामंत्री, उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। इसके बाद पार्टी के अंदर गुटबाजी बढ़ गई और शिकायतों का सिलसिला शुरू हुआ। 

इंदौर जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने अरविंद बागड़ी की शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद पार्टी ने उनकी नियुक्ति को होल्ड कर दिया। फिर खंडवा शहर और ग्रामीण अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भी संगठन को शिकायत पहुंची थी। इसके बाद मंगलवार को पार्टी की तरफ से इन दोनों की नियुक्तियों को भी होल्ड पर डाल दिया गया। बुधवार को रीवा और सीधी अध्यक्षों के भी होल्ड करने के पत्र जारी किए गए। हालांकि, कांग्रेस ने इन दोनों शहरों के अध्यक्षों की नियुक्ति को होल्ड करने के आदेशों को फर्जी बताया।
 
भोपाल जिले में अध्यक्ष पर फैसला अटका
भोपाल जिले में शहर और ग्रामीण अध्यक्ष को लेकर पार्टी कोई निर्णय नहीं कर सकी। यहां पर पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह युवा नेता को अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। जबकि कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद कैलाश मिश्रा को ही चुनाव तक अध्यक्ष बनाए रखने के पक्ष हैं। इसके चलते भोपाल ग्रामीण अध्यक्ष को लेकर भी निर्णय नहीं हो पा रहा है।
 
सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर साधा निशाना
कांग्रेस पार्टी ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों के पद होल्ड करने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को निशाना साधा। सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी और कमलनाथ के नेतृत्व में पूरी पार्टी ही होल्ड पर रखी हुई है। जनता भी कांग्रेस को होल्ड पर रखने वाली है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन