Logo
Breaking News Exclusive
जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार

: MP News: सरकार का चुनावी साल में कर्मचारियों को तोहफा, 4% डीए बढ़ाने के आदेश, फरवरी से मिलेगा लाभ

News Desk / Thu, Jan 26, 2023


वल्लभ भवन, भोपाल

वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवराज सरकार ने चुनावी साल में मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को बढ़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों का 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश जारी कर दिये है। इसका लाभ जनवरी के वेतन में जुड़कर फरवरी में मिलेगा। शुक्रवार को इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिये। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक सप्ताह पहले कर्मचारियों का डीए बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके बाद वित्त विभाग ने महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने के आदेश जारी कर दिये। इससे महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत से बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा।

7.50 लाख कर्मचारियों को होगा लाभ 
सरकार के आदेश के तहत जनवरी 2023 के वेतन में 7.50 लाख शासकीय कर्मचारियों को डीए का लाभ मिलेगा। वित्त विभाग के आदेश के अनुसार मंहगाई भत्ते में 50 पैसे अथवा उससे अधिक पैसे को अगले उच्चतर रुपए में पूर्णांकित किया जाएगा और 50 पैसे से कम राशि को छोड़ दिया जाएगा। महंगाई भत्ते का कोई भी भाग किसी भी प्रयोजन के लिए वेतन के रूप में नहीं माना जाएगा। प्रदेश में 6 लाख 40 हजार शासकीय कर्मचारी और 1 लाख 10 हजार दैनिक वेतन कर्मचारी है। जिनको डीए का लाभ मिलेगा।


 
620 से 9 हजार रुपए तक बढ़ेगा वेतन
वित्त विभाग के डीए बढ़ाने से 15 हजार 500 रुपए न्यूनत वेतन पाने वाले कर्मचारी को 620 रुपए और 2 लाख रुपए पाने वाले अधिकारी को 9000 रुपए तक प्रति माह वेतन में बढ़ोतरी होगी। यह प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी/ अधिकारी के वेतन के अनुसार अलग-अलग होगा।

कर्मचारी संगठन का भेदभाव का आरोप
मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने सरकार पर डीए देने में भेदभाव का आरोप लगाया। तिवारी ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को सरकार जुलाई 2022 से डीए का लाभ दे रही है। जबकि प्रदेश के कर्मचारियों को यह लाभ फरवरी 2023 से दे रही है। इससे कर्मचारियों को 6 माह के महंगाई भत्ते का नुकसान हो रहा है। सरकार को सभी के साथ एक समान व्यवहार करना चाहिए। सरकार के इस रवैये से कर्मचारियों ने में रोष हैं।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन