Logo
Breaking News Exclusive
सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां

: MP News: प्रदेश में महाराणा प्रताप की जयंती पर अवकाश, मनुआभान की टेकरी पर रानी पद्मावति की मूर्ति होगी स्थापित

News Desk / Wed, Jan 4, 2023


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजपूत समाज सम्मेलन में कई घोषणाएं कीं। प्रदेश में महाराणा प्रताप की जयंती पर अवकाश घोषित करने समेत कई एलान किए गए। मनुआभान की टेकरी पर रानी पद्मावति की मूर्ति स्थापित करने सीएम ने भूमिपूजन किया।
 
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजपूत समाज सम्मेलन में कहा कि महाराणा प्रताप केवल अपने नहीं, देश के गौरव हैं। विकास स्तंभ, प्रेरणा स्त्रोत उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाएं और इसीलिए उस दिन सार्वजनिक अवकाश रखा जाएगा। सीएम ने कहा कि महाराज छत्रसाल का जन्म दिन भी उसी दिन है। जय राणा प्रताप की जय महाराजा छत्रसाल की धूमधाम से जन्म दिन मनेंगे। वे सबके गर्व और गौरव हैं, देशभक्ति के पर्याय हैं, स्वाभिमान के प्रतीक हैं, मैं उनके चरणों में शत-शत नमन करता हूं। बीच में जब फिल्म आई थी, पद्मावत बाद में नाम दिया। सीएम ने कहा कि फिल्म पर अगर धरती पर सबसे पहले किसी ने बैन लगाया था तो मैंने लगाया था, मध्य प्रदेश की सरकार ने लगाया था। हमने कहा इस फिल्म को नहीं चलने देंगे। अब उस समय के बच्चों पर केस बन गए वे सारे केस वापस ले लिए जाएंगे। कोई चिंता की बात नहीं।
 
सीएम ने ये घोषणाएं कीं
1.    महाराणा प्रताप की जयंती पर प्रदेश में अवकाश रखा जाएगा।
2.    फिल्म पद्मावत पर प्रतिबंध की मांग को लेकर हुए आंदोलनों संबंधी प्रकरण वापिस लिए जाएंगे।
3.    आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास बनाने के संबंध में समाज के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी।
4.    प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों से कम परीक्षा शुल्क लिया जाएगा।
5.    ऐतिहासिक तथ्यों और परिवारों की वंशावली आदि से छेड़छाड़ करने वालों पर कानून कार्रवाई की जाएगी।
6.    पाठ्यक्रम समिति में एक प्रतिनिधि राजपूत समाज का होगा।
7.    इतिहास के पाठ्यक्रमों की गड़बड़ियों को ठीक किया जाएगा।
8.    सामान्य वर्ग के गरीब विद्यार्थियों को विशेष सहयोग की व्यवस्था की जाएगी।
9.    सवर्ण आयोग में एक राजपूत क्षत्रिय प्रतिनिधि आवश्यक रूप से सम्मिलित किया जाएगा।
10.  सीडीएस स्व. विपिन रावत की प्रतिमा लगाने के लिए राज्य सरकार द्वारा भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। स्थानीय निकाय की सहायता से प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
11.  राजपूत क्षत्रिय समाज के युवाओं को जरूरत पड़ने पर आर्थिक सहयोग के लिए सहकारिता विभाग द्वारा कैश क्रेडिट सोसाइटी बनाई जाएगी। राज्य शासन उसमें सहयोग करेगा।
12.  आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए आरक्षण में आय सीमा 8 लाख रुपये तक होगी।
13.  गौशालाओं को अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा तथा गाय के गोबर व गौमूत्र खरीदने-बेचने की पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध की जाएगी।
14.  महापुरुषों की मूर्तियां स्थापित करने के लिए चर्चा कर कदम उठाए जाएंगे।
15.  भोपाल स्थित मनुआभान की टेकरी पर रानी पद्मावति की मूर्ति स्थापित करने के लिए आज ही भूमिपूजन किया जाएगा।
16.  एमपीपीएससी की भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था होगी। 
 
 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन