Logo
Breaking News Exclusive
4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR

: MP News: सागर के सरकारी स्कूल का हाल देखिये, बच्चों से धुलवा रहे हैं मध्याह्न भोजन के बर्तन

News Desk / Thu, Dec 15, 2022


मध्याह्न भोजन करना है तो बर्तन साफ करना होंगे। यह एक ऐसा नियम है जो सागर जिले के देवरी ब्लॉक में आने वाली शासकीय नवीन माध्यमिक शाला समनापुर खुर्द में लागू है। बच्चों को मध्याह्न भोजन के बाद खुद ही अपने बर्तन साफ करने होते हैं।  

भले ही प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार सरकारी स्कूलों में बदलावों की बड़ी-बड़ी बातें करें, हकीकत कुछ और ही सामने आती है। सागर जिले के देवरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले शासकीय नवीन माध्यमिक शाला समनापुर खुर्द में अंजलि सहायता समूह मध्याह्न भोजन बनाता है। इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों को ही मध्याह्न भोजन के बाद थालियां धोनी होती हैं। वहां के शिक्षक ने 29 सितंबर 2022 को लिखित में अंजली स्वसहायता समूह की अध्यक्ष और सचिव को सूचित किया था कि मध्याह्न भोजन के बर्तन बच्चों से न धुलवाए जाएं। उसमें स्पष्ट लिखा है कि मेनू अनुसार पर्याप्त मात्रा में भोजन उपलब्ध कराया जाए। लापरवाही के लिए जवाबदेही समूह की होगी। बच्चों से बर्तन न धुलवाए जाएं। इसकी जिम्मेदारी समूह की होगी। 

अधिकारी बोले- जो खाना बनाता है, वह ही धोएगा बर्तन
अंजलि स्वसहायता समूह की ओर से बच्चों से बर्तन धुलवाने का मामला सामने आने पर जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी अभय श्रीवास्तव ने कहा कि इस विषय में जानकारी ली जा रही है। यह सही निकला तो उचित कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय में जो बर्तन मांजने का काम है, वह रसोइयों द्वारा ही किया जाता है।

समूह की अध्यक्ष ने स्वीकारा- बच्चे धोते हैं बर्तन
अंजलि स्वसहायता समूह की अध्यक्ष ने भी स्वीकार किया कि सचिव खाना बनाती हैं और बच्चे बर्तन धोते हैं। हम भी कभी-कभी स्कूल आते हैं। हमें कोई बर्तन धोने वाला नहीं मिल रहा है। बर्तन धोने का काम भी छोटा ही है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। 
 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन