Logo
Breaking News Exclusive
मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ?

: MP News: सीधी बस हादसे पर सियासत तेज, नेता प्रतिपक्ष बोले- परिवहन मंत्री नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें

News Desk / Fri, Feb 24, 2023


नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीधे जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात बस दुर्घटना में प्रदेश में सियासत भी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने परिवहन विभाग को घटना के लिए जिम्मेदार बताते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से इस्तीफा देने की मांग की है। साथ ही  नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उक्त घटना में जान गवाने वालों के निकटम परिजनों को 50 लाख रूपये एवं गंभीर रूप से घायलों को 25 लाख रूपये तथा साधारण घायलों को 10 लाख रूपये का मुआवजा देने की भी मांग सरकार से की है। इसके साथ ही इस घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग भी की है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने  सीधी बस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया एवं घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना भी की है। नेता प्रतिपक्ष ने सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की रात को हुई बस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार परिवहन मंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि परिवहन विभाग की लापरवाही के चलते बसों में ओव्हर लोड, अनफिट तथा इस रूट का इन बसों का परमिट भी नहीं था और ना ही बीमा था। उन्होंने इस घटना के जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। सिंह ने कहा कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 60 से अधिक घायल है एवं लगभग 15 से अधिक लोगों की मृत्यु होने की सूचना मिल रही है। मृतकों एवं घायलों में सर्वाधिक कोल आदिवासी समुदाय के लोग है, जोकि देश के गृहमंत्री के सतना में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के नेताओं के द्वारा उन्हें प्रलोभन देकर भरकर लाये गये थे।

सिंह ने कहा कि 16 फरवरी, 2021 को सीधी में हुए बस हादसे में ओवरलोड के कारण 40 से अधिक लोगों की जान गई थी। इसके बाद भी सरकार ने कोई सबक क्यों नहीं लिया है। सिंह ने मुख्यमंत्री से राजनैतिक इंवेन्ट बंद करने की मांग की है कि ताकि इस प्रकार के हादसे की पुर्नावृत्ति न हो।

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन