Logo
Breaking News Exclusive
जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार

: MP Weather: भोपाल और ग्वालियर कोहरे की आगोश में, गुना में बारिश, इन जिलों में हो सकती है बूंदाबांदी

News Desk / Sun, Jan 22, 2023


सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुदेलखंड में हल्की बारिश का दौर है। गुना में आज सुबह आठ बजे रिमझिम बारिश हुई। देर रात भी हल्की बूंदाबांदी हुई। रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली समेत आठ जिलों में बारिश के आसार हैं। भोपाल-ग्वालियर में घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, मालवा-निवाड़ में ठंड, बारिश और कोहरे से राहत मिलेगी। यहां कोहरा तो रहेगा, लेकिन सुबह नौ बजे के बाद यह छंट जाएगा। विजिबिलिटी भी ठीक रहेगी, लेकिन ग्वालियर, भोपाल, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, छतरपुर, पन्ना, राजगढ़ और दतिया में घना कोहरा छाया रहेगा।

वहीं, रीवा संभाग के जिलों के साथ पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इंदौर, शाजापुर, उज्जैन, आगर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी समेत मालवा-निवाड़ में भी कोहरे का असर देखने को मिलेगा।

इसलिए बदला मौसम का मिजाज...
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय है। इससे राजस्थान के मध्य क्षेत्र में भी एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम हवाओं के साथ हल्की नमी भी आ रही है। इस कारण कहीं-कहीं बारिश हो रही है, तो बादल भी छा रहे हैं। प्रदेश के कई शहरों में कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा है।


25 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे...
प्रदेश में 22 से 25 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे। कुछ-कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है, तो कोहरे का असर भी रहेगा। चूंकि, 24 जनवरी से फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ है। इसके बाद गहरे बादल आएंगे। 26 से 28 जनवरी के बीच ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, सागर और रीवा संभाग में हल्की बारिश हो सकती है।

अभी कड़ाके की ठंड नहीं...
मौसम वैज्ञानिक सिंह ने बताया, मौसम में आए इस बदलाव के चलते अभी कुछ दिन कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत रहेगी। अधिकांश शहरों में रात का तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं, दिन में पारा 24 डिग्री के पार ही रहेगा।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन