Logo
Breaking News Exclusive
जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार

: MP News: कलेक्टर ने पेश की स्वच्छता की मिसाल, महीनों से जाम नाले को फावड़े से किया साफ, लोगों से की ये अपील

News Desk / Sat, Jan 21, 2023


नर्मदापुरम को स्वच्छता में आगे लाने के लिए नगरपालिका का विशेष स्वच्छता अभियान तेजी से जारी हैं, जिसकी व्यवस्थाओं का जायजा लेने शनिवार सुबह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह औचक नगर भ्रमण पर निकले। कलेक्टर ने नगर के फेफरताल क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। कलेक्टर  नीरज कुमार सिंह ने फावड़ा उठाकर जाम पड़े नाले की सफाई की साथ ही कलेक्टर ने नगरवासियों से स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आग्रह भी किया।

कलेक्टर ने नगरपालिका के अमले को निर्देश दिए कि स्वच्छता अभियान के माध्यम से नगर के प्रमुख नाले-नालियों और ऐसे स्थान जहां लगातार गंदगी बनी रहती है। वहां सघन साफ-सफाई करें।
 

इसके अलावा कलेक्टर ने वॉर्ड में भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। वॉर्ड के नागरिकों से चर्चा करते हुए पूछा कि नगर पालिका का स्वच्छता वाहन आता या नहीं। लोगों ने बताया कि वाहन आता है लेकिन देरी से आने कारण वॉर्ड के लोग यहां वहां कचरा डाल देते हैं। जिस पर कलेक्टर  ने समय पर स्वच्छता वाहन वॉर्डों में भेजने के निर्देश नगर पालिका को दिए। कलेक्टर  ने नागरिकों से आग्रह किया कि कचरा यहां वहां न फेंककर कचरा वाहन में ही डालें। स्वच्छता की इस मुहिम में सबकी हिस्सेदारी होगी, तभी स्वच्छ नर्मदापुरम का संकल्प पूरा होगा।

स्वच्छता अभियान से नगर की समाजसेवी संस्था, संगठन व नगरवासियों को भी जोड़ें। जन सहभागिता से स्वच्छता अभियान को गति प्रदान करें। कलेक्टर ने नगरपालिका सीएमओ नवनीत पांडे को डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, पेयजल सहित स्वच्छता सर्वेक्षण के निर्धारित मापदंडों पर निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
 

असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के निर्देश
चर्चा के दौरान वॉर्ड की एक महिला धनबाई ने बताया कि यहां पर रात में कुछ असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं। जिससे काफी परेशानी होती है। जिस पर कलेक्टर ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान ही एक नागरिक सालिग्राम मीना के घर के सामने अमृत योजना के तहत लगे हुए नल से पानी व्यर्थ बह रहा था, उस नल में टोंटी भी नहीं थी। कलेक्टर ने उनसे कहा कि नर्मदा जी का पानी अनमोल है इस तरह व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए। कलेक्टर के साथ नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, तहसीलदार शैलेंद्र बडोनिया, महेंद्र यादव, वार्ड पार्षदों सहित स्वच्छता मित्रों ने शहर के फेफरताल क्षेत्र की सघन सफाई की।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन