Logo
Breaking News Exclusive
टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा  टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा 

: 5G launch in MP: अब मध्यप्रदेश में भी 5G, उज्जैन से सीएम शिवराज ने की शुरुआत

News Desk / Tue, Dec 13, 2022


शिवराज ने 5जी सेवाओं को लांच किया।

शिवराज ने 5जी सेवाओं को लांच किया। - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक स्थित त्रिवेणी संग्रहालय में बुधवार शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति में 5जी सेवा की शुरुआत की गई। सीएम चारधाम मंदिर में आयोजित संत सम्मेलन में भी शामिल हुए। महाकाल लोक और महाकाल मंदिर में सभी श्रद्धालु 5G नेटवर्क का फ्री लाभ ले सकेंगे। 

बताया जा रहा है कि महाकाल लोक से मध्यप्रदेश में 5जी नेटवर्क की शुरुआत बुधवार शाम कर दी गई। इसको लेकर तकरीबन डेढ़ महीने से तैयारियां की जा रही थीं। महाकाल लोक में तीन मीटर, छह मीटर और 12 मीटर के पोल लगाए गए हैं। हालांकि महाकाल लोक के बाद शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में भी 5जी नेटवर्क के अन्तर्गत टॉवर लगाए जाना प्रस्तावित है। महाकाल लोक के पास बनाई गई सरफेस पार्किंग को भी 5जी नेटवर्क एरिया में शामिल किया जाएगा। लेकिन प्रदेशवासियों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए लगभग तीन महीने का इंतजार करना होगा।
  इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाकाल महाराज से प्रार्थना करतें हैं कि मध्यप्रदेश बढ़ता रहा। ऐसा बढ़े कि देश में ही नहीं दुनिया के सबसे अच्छे राज्यों में शामिल हो। हम देश में इसे अग्रणी बनाने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। आज हमें नई ऊर्जा-ताकत मिली है। प्रदेश में 5जी सेवा आज से शुरू कर रहे हैं।  मैं धन्यवाद दे रहा हूं कि मैं जैसा चाहता था कि ये सेवा महाकाल के दरबार से इसका शुभारंभ किया गया। कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। अब तक 4जी से 100 एमबीपीएस की स्पीड संभव है, अब बढ़कर 1500 हो जाएगी। कृषि, शिक्षा, चिकित्सा जैसी सुविधाओं में भी ये सेवा सहयोग करेगी। इस सेवा के जरिए बड़े से बड़ा डॉक्टर आपके गांव तक पहुंच सकेगा। तुरंत सलाह मिल सकेगी। ये क्रांति है। सरकार इसका प्रयोग सुशासन में करेगी। सभी सेवाओं को इस तकनीक से जोड़ा जाएगा। जियो ने कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में 5जी के फायदे बताते हुए जियो कम्युनिटी क्लिनिक और एआर-वीआर डिवाइस जियो ग्लास का डेमो भी दिया। इसके जरिए मध्यप्रदेश के लोगों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे बताते हुए ये खुशी हो रही है कि 30 दिन से भी कम समय में जनवरी 2023 के महीने में इंदौर में भी 5जी सेवाओं की शुरुआत हो जाएगी। 5जी के साथ आम आदमी, छात्र, व्यवसायी, आईटी, स्वास्थ्य पेशेवर  के साथ कृषि, शिक्षा, चिकित्सा, सूचना प्रौद्योगिकी और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में नए अवसरों और अतिरिक्त रोजगार के साथ बदलाव आएगा। 5जी नागरिकों और सरकार को वास्तविक समय के आधार पर जुड़े रहने में सक्षम बनाएगा और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन और दक्षता में भी सुधार करेगा।

5जी से बढ़ेगी इंटरनेट स्पीड
5जी सर्विस मोबाइल नेटवर्क की पांचवीं जेनरेशन है। इसे एक उदाहरण से समझिए, जैसे 5जी की इंटरनेट स्पीड 4जी नेटवर्क की तुलना मे 100 गुना अधिक है। दोनों का प्रिंसिपल यानी मोबाइल नेटवर्क सेम है, लेकिन स्पीड ज्यादा। इससे फोन और टॉवर के बीच सिग्नल की स्पीड ज्यादा रहेगी। स्पीड नहीं मिलने और लोड बढ़ने पर नेटवर्क बंद होने जैसी शिकायतें भी कम हो जाएंगी, क्योंकि 5जी से इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाएगी।

कंपनी से जुड़े लोगों ने बताया कि महाकाल मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को यह सुविधा मिलेगी। इससे श्रद्धालु 1 जीबी तक डाटा एक्सेस कर पाएंगे। श्रद्धालु 2 या 3 घंटे मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में रहें, तो भी 1GB डेटा से ज्यादा उपयोग नहीं कर पाएंगे। कंपनी का कहना है कि इसे लोगों को 5G नेटवर्क का अनुभव मिलेगा। 

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक स्थित त्रिवेणी संग्रहालय में बुधवार शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति में 5जी सेवा की शुरुआत की गई। सीएम चारधाम मंदिर में आयोजित संत सम्मेलन में भी शामिल हुए। महाकाल लोक और महाकाल मंदिर में सभी श्रद्धालु 5G नेटवर्क का फ्री लाभ ले सकेंगे। 

बताया जा रहा है कि महाकाल लोक से मध्यप्रदेश में 5जी नेटवर्क की शुरुआत बुधवार शाम कर दी गई। इसको लेकर तकरीबन डेढ़ महीने से तैयारियां की जा रही थीं। महाकाल लोक में तीन मीटर, छह मीटर और 12 मीटर के पोल लगाए गए हैं। हालांकि महाकाल लोक के बाद शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में भी 5जी नेटवर्क के अन्तर्गत टॉवर लगाए जाना प्रस्तावित है। महाकाल लोक के पास बनाई गई सरफेस पार्किंग को भी 5जी नेटवर्क एरिया में शामिल किया जाएगा। लेकिन प्रदेशवासियों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए लगभग तीन महीने का इंतजार करना होगा।


 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन