Logo
Breaking News Exclusive
जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार

: Pravasi Bharatiya Divas Live: कुछ ही देर में पहुंचेंगे पीएम मोदी, चार घंटे शहर में रहेंगे, भोज भी करेंगे

News Desk / Sun, Jan 8, 2023


10:30 AM, 09-Jan-2023

कुछ ही देर में पहुंचने वाले हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचने वाले हैं। वे यहां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इससे पहले सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर दिए गए हैं। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस सम्मेलन में तीन हजार से अधिक प्रवासी भारतीयों के शामिल हो रहे हैं। इसे देखते हुए बापट चौराहे से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर तक की सड़क को सील कर दिया गया है। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। मोदी स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों के योगदान पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 'सुरक्षित जाएं प्रशिक्षित जाएं' विषय पर डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार घंटे शहर में रहेंगे। प्रवासी भारतीयों के साथ भोजन भी करेंगे। इसमें करीब 102 मेहमानों के शामिल होंगे।  

09:56 AM, 09-Jan-2023

एनआरआई की एंट्री रोक दी गई है, जिससे वे भड़क गए। - फोटो : अमर उजाला

एनआरआई की भीड़ देखकर प्रवेश रोका

सम्मेलन स्थल पर एनआरआई की भीड़ को देखते हुए प्रवेश रोक दिया गया है। इससे कई एनआरआई भड़क गए। उन्होंने काफी दिन पहले रजिस्ट्रेशन करा रखा था। उन्हें कहा जा रहा है कि वे सम्मेलन हॉल के बाहर बड़ी स्क्रीन पर ही कार्यक्रम को देखें। इस वजह से कई एनआरआई को गुस्सा आया और वे मीडिया के सामने अपना गुस्सा उतारते दिखे। एक एनआरआई ने कहा कि हम लाखों रुपये खर्च कर यहां पहुंचे हैं और यहां कहा जा रहा है कि बड़ी स्क्रीन पर देखिये। यह शर्मनाक है। यह तो हम घर पर टीवी पर ही देख लेते। इतने लाखों रुपये खर्च करने का क्या फायदा? एनआरआई के हंगामे के बाद मीडिया को भी कुछ देर के लिए बाहर निकाल दिया गया। 

 


स्वामी अवधेशानंद ने दी शुभकामनाएं
स्वामी अवधेशानंद जी ने प्रवासी भारतीय दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा कि भारत से दूर रहकर भी भारतीय संस्कृति संस्कारों एवं जीवन मूल्यों को उज्जीवित रखने वाले अप्रवासी भारतीयों की अभियक्ति उपलब्धियाँ एवं कठिनाइयों को साझा करने के उद्देश्य से मनाए जाने वाले प्रवासी भारतीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका आभार प्रकट किया है। 

09:54 AM, 09-Jan-2023

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, गर्भगृह में की पूजा-अर्चना  

महाकालेश्वर मंदिर में प्रवासी भारतीयों के सम्मेलन के संदर्भ में अतिथिगण, राष्ट्राध्यक्ष के आगमन व भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के साथ ही महाकाल लोक के भ्रमण, शिव-महिमा, शिव-वृतान्त की साक्षात अनुभूति किए जाने का क्रम जारी है। सोमवार को महाकालेश्वर के दर्शन के लिए खेल, युवा और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पहुँचे और भगवान का आशीर्वाद लिया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सड़क मार्ग से सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे। यहाँ उन्होंने धोती सोला पहनकर मंदिर के गर्भगृह में भगवान महाकाल का पूजन अर्चन किया। करीब 10 मिनिट तक पूजन करने के पश्चात वे वापस इंदौर के लिए रवाना हो गए। पूरी खबर पढ़ें 

08:26 AM, 09-Jan-2023

Pravasi Bharatiya Divas Live: कुछ ही देर में पहुंचेंगे पीएम मोदी, चार घंटे शहर में रहेंगे, भोज भी करेंगे

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को आगाज हुआ। सोमवार को इस सम्मेलन में पीएम मोदी भी शिरकत करेंगे। जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार यानी10 जनवरी को इसका समापन करेंगी। राष्ट्रपति समापन सत्र में प्रवासी भारतीयों को सम्मानित भी करेंगी।

 

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जनवरी को सुबह 9.30 बजे इंदौर पहुंचेंगे। वे सुबह 10 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। सुबह 10.30 बजे प्रवासी दिवस का मुख्य समारोह शुरू होगा।

 

बता दें कि प्रवासी भारतीय दिवस हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 2002 में इसे मनाने की घोषणा की थी। यह दिन महात्मा गांधी की भारत वापसी का प्रतीक है। महात्मा गांधी वर्ष 1915 में दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश लौटे थे। 2015 के बाद से यह हर दूसरे साल मनाया जाता है। 

सम्मेलन में शिरकत करने कई अतिथि पहुंचे 
सम्मेलन में शिरकत करने वाले अतिथि इंदौर पहुंच गए हैं। इनमें सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी भी शामिल हैं। सम्मलेन के लिए 10 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तुरंत बाद 11 जनवरी से ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन होगा, दोनों आयोजन आठ से 12 जनवरी तक होंगे।

 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन