Logo
Breaking News Exclusive
मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ?

: पुष्पराजगढ़ में विकास यात्रा की रफ्तार: लाखों के विकासकार्यों की स्वीकृति और लोकार्पण, हीरा सिंह श्याम बोले- शिवराज सरकार की जन हितैषी योजनाओं जन-जन तक पहुंचा रहे

MP CG Times / Mon, Feb 20, 2023

पुष्पराजगढ़। विकास यात्रा का उद्देश्य मध्य प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं से आमजन को रूबरू कराना है. विकास यात्रा हर गांव और हर इलाके तक पहुंचेगी, जो हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं, उन्हें लाभ दिलाया जा रहा है. सरकारी योजनाओं को हर पंचायत तक पहुंचाया जा रहा है. पुष्पराजगढ़ में भी विकास यात्रा की रफ्तार बढ़ती जा रही है. रोजाना विकासकार्यों की सौगातें दी जा रही हैं. हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में विकास यात्रा पुष्पराजगढ़ में नया आयाम रच रही है.

हीरा सिंह श्याम ने कहा कि पुष्पराजगढ़ के अलग-अलग पंचायतों में यात्रा निकाली जा रही है. पंचायतों के अंतर्गत निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जा रहा है. विकास की गुणगाथा जगह-जगह बताई जा रही है. साथ ही महिलाएं भी सिर पर कलश रखकर गांवों में यात्रा निकाल रही हैं. हीरा सिंह श्माम ने कहा कि विकास यात्राओं का उद्देश्य विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ जनता तक समय पर और सुगमता के साथ पहुंचाना है. यात्रा के दौरान जन-प्रतिनिधि और अधिकारी गांव-गांव तक जा रहे हैं. जनता के साथ संवाद कर रहे हैं. उनकी समस्याओं को जान रहे हैं औऱ समाधान कर रहे हैं. हीरा सिंह श्याम ने कहा कि ग्रामीणों को खाद्य सुरक्षा योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, मनरेगा के कार्यों, पेयजल व्यवस्था संबंधी, नल जल योजना समेत कई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं. ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया जा रहा है. हीरा सिंह श्याम ने कहा कि विकास यात्रा के दौरान हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ हाथों-हाथ दिया (Vikas Yatra in Pushprajgarh) जा रहा है. श्याम ने कहा कि हर गांव और (Vikas Yatra in Pushprajgarh) व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा. किसानों के खेत में तालाब, आवासीय पट्टा, भूमिहीन पट्टा, पेंशन, लाडली लक्ष्मी योजना का प्रमाण पत्र, खसरा/बी वन समेत कई फायदे आज ग्रामवासियों को दिया जा रहा है. हीरा ने कहा कि आज विकास यात्रा ग्राम पंचायत हर्राटोला, जीलंग, बसनिहा, धरहर कला, सल्हरो, पिपरहा पहुंची. जहां लाखों के विकासकार्यों की स्वीकृति दी गई. साथ ही कुछ विकासकार्यों का लोकार्पण भी किया गया. बता दें कि मुख्य रूप से पूर्व विधायक सुदामा सिंह, जनपद के सदस्य विपिन मलैया, ग्राम पंचायत ताली के सरपंच चंद्रभान सिंह, सभी ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंच, सभी गांव के ग्रामीण जन और सभी विभाग के विभागीय अधिकारियों के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन