Logo
Breaking News Exclusive
CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे

: Ujjain: केंद्रीय जेल के GPF घोटाला मामले में 3 खाता धारक गिरफ्तार, अकाउंटेंट रिपुदमन सिंह ने डाले थे एक करोड़

News Desk / Tue, Mar 21, 2023


उज्जैन की केंद्रीय जेल

उज्जैन की केंद्रीय जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में उज्जैन की सेंट्रल जेल भैरवगढ़ के घोटाला मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करोड़ों रुपयों का गबन कर फरार जेल के अकाउंटेंट ने कुछ लोगों के खातों में राशि डाली थी। पुलिस ने उनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों के खातों में एक करोड़ से ज्यादा की राशि डाली गई थी। पुलिस ने मामले को लेकर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल जेल भैरवगढ़ में करीब एक पखवाड़े पहले करोड़ों रुपये गबन करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिन लोगों के खाते में पैसा गया है, पुलिस ने उन लोगों को पकड़ना शुरू कर दिया है।

फरार आरोपी रिपुदमन सिंह रघुवंशी सेंट्रल जेल भैरवगढ़ का अकाउंटेंट है। उसने देवास निवासी रोहित, कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी रिंकू और मोजमखेड़ी भैरवगढ़ निवासी हरीश के खातों में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की गबन की राशि डलवाई थी। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि रिपुदमन ने अन्य कई लोगों के खातों में भी राशी डलवाई थी। वहीं, उसने कुछ लोगों को नई कार दिलवाई और प्लाट भी दिलवाए हैं। पुलिस ऐसे सभी लोगों के खातों पर नजर बनाए हुए है। जिनके नाम सामने आते जा रहे हैं, पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस मामले में आरोपियों की संख्या 15 से अधिक हो सकती है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी इस मामले में और आरोपियों के बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन