Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: Video: दमोह में सतधरू पेयजल योजना की लाइन फटने से दिखा सुनामी जैसा मंजर, 30 मिनिट में बदल गया गांव का नक्शा

News Desk / Fri, Dec 2, 2022


लोगों को घरों तक पानी पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से सतधरू पेयजल परियोजना का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन शुक्रवार को इसी परियोजना की लाइन फटने पर ग्रामीणों ने सुनामी जैसा नजारा देखा। कुछ ही मिनटों में पानी ने गांव का नक्शा बदल कर रख दिया। जमीन से करीब बीस फीट तक पानी का सैलाब दिखाई दे रहा था। पाइप लाइन का पानी देखते ही देखते खेतों और घरों में भर गया।

मामला तेंदूखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत दिनारी के अंतर्गत आने वाले ग्राम लीलाधर पटी का है। यहां शुक्रवार की शाम अचानक पाइप लाइन फट गई। इस दौरान यहां पानी का विकराल रूप देखकर ग्रामीण सहम गए। जिसने भी इस नजारे को देखा वो डर गया। कुछ ही पलों में गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए।

बताया जा रहा है कि उपसरपंच बाबूलाल के घर के बाजू में अचानक पाइप फट गया। पाइप लाइन के फटने का कारण उसके जमीन के ऊपर होने को बताया जा रहा है। पाइप लाइन जमीन के नीचे ना होकर ऊपर थी, जब पानी तेज रफ्तार से छोड़ा गया तो लाइन प्रेशर को नहीं सह सकी और फट गई। पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने से बाढ़ की तरह पानी जमीन से ऊपर फिकने लगा। सबसे ज्यादा नुकसान ग्राम पंचायत के उप सरपंच बाबूलाल सेन और उनके भाई के घर में हुआ है। उनके घर में लबालब पानी भर गया और उनके घर से पानी निकलने के बाद गांव में होता हुआ दर्जनों किसानों के खेतों में भर गया, जिससे किसानों की हाल ही में बोई गई फसल चौपट होने की कगार पर पहुंच गई।

जनधन की हुई हानि
सतधारु योजना का कार्य जल निगम विभाग द्वारा देखा जा रहा है। विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से पूरा गांव प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों की माने तो पाइप से उठे फव्वारे के रूप में पानी ने पूरे गांव का सर्वनाश कर दिया। कई घरों में रखी सामग्री पानी में नष्ट हो गई। ओढ़ने और बिछाने के कपड़े भी गीले हो गए। पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि जो सामान बाहर रखा था, वह खराब हो गया, साथ ही अंदर रखा सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया।घटना के बाद लोग तेजगढ़ थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। तेंदूखेड़ा एसडीएम अविनाश रावत ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है। जिन लोगों का नुकसान हुआ है उनकी भी जांच कराई जायेगी। 
 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन