Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: MP News: बालाघाट-मंडला सीमा पर दो इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर, एक पर 20 लाख, दूसरे पर 12 लाख का था इनाम

News Desk / Tue, Nov 29, 2022

दो नक्सलियों को मार गिराया

दो नक्सलियों को मार गिराया - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

बालाघाट जिले के गढ़ी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूपखार तथा मंडला जिले के मोतीनाला के जंगल में बुधवार सुबह पुलिस की हॉक फोर्स और नक्सलियों में मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। गोली लगने से एक नक्सली के घायल होने की जानकारी मिली है जो घने जंगल में भाग निकला। पुलिस ने उसकी सघन तलाशी शुरू कर दी है। 

घटनास्थल मध्यप्रदेश के मंडला जिले एवं छत्तीसगढ़ की सीमा से लगा हुआ है। मारे गए नक्सली कान्हा भोरमदेव नक्सली दलम कमेटी के सक्रिय सदस्य बताए गए हैं। उनके पास से एक एके-47 भी बरामद हुई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राजेश उर्फ नंदा वंजाम उम्र 19 वर्ष पाल गुंडम थाना भेज्जी जिला सुकमा बस्तर का निवासी है। वह भोरमदेव एरिया कमेटी का कमांडर बताया गया है। उस पर मध्यप्रदेश सरकार ने तीन लाख, महाराष्ट्र सरकार ने 12 लाख और छत्तीसगढ़ ने पांच लाख रुपये का इनाम रखा था। इस प्रकार उस पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में ढेर दूसरा नक्सली गणेश उम्र 27 वर्ष साकिन नरगुडा थाना कासनपुर जिला गढ़चिरोली महाराष्ट्र का निवासी है। वह एरिया कमेटी में जोन कोऑर्डिनेशन टीम प्रभारी था। उसके पास से एसएलआर बरामद हुई है। गणेश पर मध्यप्रदेश सरकार ने तीन लाख, महाराष्ट्र ने चार लाख, छत्तीसगढ़ ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इस तरह वह भी 12 लाख रुपये का इनामी नक्सली था।

वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे
मंडला जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि मंडला-बालाघाट जिले की संयुक्त हॉक फोर्स टीम ने कान्हा किसली पार्क से आगे सूपखार इलाके में हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। उन्होंने फोन पर बताया कि पुलिस को इलाके में नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली, जिसके बाद मंडला-बालाघाट जिले की संयुक्त हॉक फोर्स टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस महानिरीक्षक संजय सिंह समेत मंडला-बालाघाट के पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन