Logo
Breaking News Exclusive
मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ?

: MP News: नर्मदापुरम में असामाजिक तत्वों ने चर्च में लगाई आग, ऑयल पेंट से दीवारों पर लिखा राम

News Desk / Sun, Feb 12, 2023


असामाजिक तत्वों ने चर्च में लगाई आग

असामाजिक तत्वों ने चर्च में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्मदापुरम जिले के आदिवासी ब्लॉक सूखतावा के चौकीपुरा में प्रार्थना स्थल में असामाजिक तत्व ने एक चर्च की खिड़की तोड़कर प्रार्थना स्थल में आग लगा दी साथ ही चर्च की दीवार पर ऑयल पेंट से भगवान राम का नाम लिख दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ गुरुकरण सिंह पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। 

एसपी डॉ गुरुकरण सिंह ने बताया पिछले रविवार को सामूहिक प्रार्थना करने के बाद लोग प्रार्थना स्थल में ताला लगाकर चले गए थे। रविवार सुबह जब प्रार्थना के लिए लोग यहां पहुंचे तो प्रार्थना स्थल की खिड़की की जाली टूटी हुई मिली। उन्होंने अंदर देखा तो दीवार पर एक जगह ऑयल पेंट से कुछ लिखा हुआ था। प्रार्थना स्थल में आग लगाने का प्रयास भी किया गया था। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, इटारसी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, उपद्रवी  पूजा स्थल में खिड़की की जाली हटाकर अंदर घुसे और उसे अंदर से जला दिया। घटना में कुछ धार्मिक ग्रंथ और फर्नीचर सहित अन्य सामान भी आग में जल गए हैं। चर्च का निर्माण करीब पांच साल पहले हुआ था, यह जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर स्थित है।

एक स्थानीय डेनिस जोनाथन ने कहा कि जब कुछ लोग रविवार को प्रार्थना करने के लिए चर्च गए, तो उन्होंने इसे जला हुआ पाया और इसकी अंदर की दीवार पर "राम" शब्द खुदा हुआ था। उन्होंने कहा कि केसला प्रखंड के सुखतवा गांव में स्थित चर्च अमेरिका के इवेंजेलिकल लूथरन चर्च से जुड़ा था। वहीं, एसडीओपी चौहान ने कहा कि उपद्रवियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस अधिकारी ने घटना के बाद चौकीपुरा इलाके में किसी तरह के तनाव से इनकार किया है।

 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन