Logo
Breaking News Exclusive
मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ?

: MP में अनोखी शादी: 75 वर्षीय बुजुर्ग ने 65 साल की महिला से रचाया ब्याह, जीवन के आखिरी पड़ाव में बने साथी

News Desk / Fri, Feb 17, 2023


कहते हैं प्यार कभी बूढ़ा नहीं होता है,प्यार की कोई उम्र भी नहीं होती है। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले के जनपद रामनगर में देखने को मिला है, जहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में एक 75 वर्षीय वृद्ध ने गांव की 65 वर्षीय महिला से विवाह किया। अब यह शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

दरअसल अनोखी शादी का ये मामला रामनगर जनपद के देवरी गांव का है। 75 वर्षीय भगवानदीन और 65 वर्षीय मोहनिया बाई  एक ही गाँव में रहते थे, पैरों से दिव्यांग भगवानदीन और मोहनिया बाई  दोनों ही अविवाहित थे। उम्र के इस पड़ाव में इनका कोई सुख दुख का साथी नहीं था। दोनों में काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और जब इन्हें जनपद में मुख्य्मंत्री विवाह योजना में सामूहिक विवाह की जानकारी लगी तो इन्होंने इसमें शामिल होकर पूरे रीति रिवाज से शादी कर ली। भगवानदीन को ग्रामीणों ने गोद में उठा कर सात फेरे कराए। विवाह संपन्न होने के बाद दोनों के चेहरे की खुशी देखने लायक थी।  सामूहिक विवाह में इस अनोखे विवाह के साक्षी हजारों लोग बने, इस मौके पर राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल भी मौजूद रहे। वहीं, दूर-दूर से लोग इस जोड़े को देखने भी पहुंचे थे।

गुरुवार को सतना जिले के रामनगर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 135 जोड़ों के साथ ये बुजुर्ग जोड़ा भी शामिल रहा, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।  भगवानदीन और मोहनिया बाई ने उम्र के इस पड़ाव पर एक दूसरे का हाथ थाम कर समाज को ये संदेश दिया है कि प्यार की कोई उम्र होती। बुढ़ापे में ही किसी व्यक्ति के अपने जीवन साथी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, भगवानदीन और मोहनिया ने एक दूसरे का सहारा बनकर लोगों के सामने सच्चे जीवन साथी होने की मिसाल पेश की है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन