Logo
Breaking News Exclusive
मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ?

: Indore News: पिता की कैंसर से हो गई मौत तो मां ने बर्तन मांज कर पढ़ाया, बेटा बन गया क्लास वन आफिसर

News Desk / Tue, Feb 7, 2023


मां को नौकरी का लेटर बताता आकाश

मां को नौकरी का लेटर बताता आकाश - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

ये एक ऐसे मां और बेटे की संघर्ष की कहानी है, जिन्होंने जीवन के 18 साल कड़े संघर्ष में बिताए, लेकिन सफलता के लिए हमेशा प्रयास जारी रखे और उम्मीद का दामन थामे रखा। पति की मौत हो गई तो मां दूसरों के घर बर्तन धोने जाती थी, जो भी कमाती थी, वह बेटे की पढ़ाई पर खर्च करती थी। आखिर मेहनत रंग लाई और अब बेटे आकाश की ट्रॉपिकल फॉरेस्ट इंस्टीट्यूट जबलपुर में प्रथम श्रेणी अधिकारी के रूप में नौकरी लगी है। सोमवार को आकाश ने यह नौकरी ज्वाइन भी कर ली।

इंदौर के जनता क्वाटर्स निवासी आकाश अनवले के पिता की वर्ष 2005 में कैंसर से मौत हो गई थी। परिवार में कमाने वाला कोई नहीं बचा था। आकाश की मां कल्पना कमाने के लिए घर से बाहर निकली। वह आसपास के घरों में बर्तन धोने जाती थी और अपने बेटे की फीस जुटाती थी। आकाश ने भी तीन घंटे पार्ट टाइम जॉब किया और ग्रेजुएशन के बाद प्रतियोगी परीक्षा देता रहा।

स्टेशन मास्टर के लिए भी हुआ चयन
आकाश का दो माह पहले रेलवे में स्टेशन मास्टर के लिए भी चयन हो गया था, लेकिन उसने वह नौकरी ज्वाइन नहीं की। आकाश का कहना है कि उसे यूपीएससी पास कर आईपीएस बनना है। स्टेशन मास्टर नौकरी में पढ़ाई के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता, इसलिए उसने ट्रॉपिकल फॉरेस्ट इंस्टीट्यूट की नौकरी को चुना।

'आई' के हाथों में रखूंगा पहली पगार
आकाश कहता है, 'आई (मां) ने पेट काटकर उसे पढ़ाया। वह मुझे आईपीएस अधिकारी बनते देखना चाहती है। मुझे फॉरेस्ट इंस्टीट्यूट के जबलपुर स्थित कार्यालय में नौकरी मिली है। नौकरी के बचे समय में मुझे पढ़ाई कर मां का सपना पूरा करना है। मुझे पहली पगार मिलेगी, उसे मैं अपनी मां के हाथों में दूंगा।'


 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन