Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

अमरकंटक नर्मदा उद्गम में नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा : जयपुर से लाई गई काले ग्रेनाइट की मूर्ति, वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच हुआ भव्य धार्मिक आयोजन

अनूपपुर जिले के अमरकंटक स्थित मां नर्मदा की पवित्र उद्गम स्थली पर 9 फरवरी से प्रारंभ हुआ तीन दिवसीय महाअनुष्ठान 11 फरवरी को विधिवत संपन्न हो गया। इस दौरान नई प्रतिमा की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का संचार हुआ।

यह आयोजन परम तपस्वी बाबा कल्याण दास जी महाराज के आशीर्वाद से संपन्न हुआ। उनकी प्रेरणा से मां नर्मदा की नई प्रतिमा जयपुर से विशेष रूप से काले ग्रेनाइट पत्थर में तैयार कराई गई। उत्कृष्ट शिल्पकला से सुसज्जित यह प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

मुख्य जजमान और विशिष्ट अतिथि

इस कार्यक्रम में हिमाद्री मुनि जी महाराज (प्रबंध न्यासी, श्री कल्याण सेवा आश्रम) और अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली अपनी धर्मपत्नी के साथ मुख्य जजमान के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्र के संत, समाजसेवी और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान

अनुष्ठान की शुरुआत मंदिर परिसर की शुद्धि, मंडप स्थापना, कलश स्थापना और गणेश-अंबिका पूजन से हुई। इसके बाद प्रतिमा के दिव्यीकरण के लिए अधिवास विधियां संपन्न की गईं।

यज्ञ, हवन और पंचामृत अभिषेक

पूरे अनुष्ठान के दौरान यज्ञ-हवन, वैदिक मंत्रोच्चार और पंचामृत अभिषेक किया गया। मां नर्मदा का अभिषेक दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और विभिन्न पवित्र नदियों के जल से हुआ। शंखनाद, घंटाध्वनि और ‘जय मां नर्मदा’ के जयघोष से उद्गम कुंड परिसर भक्तिमय बना रहा।

नेत्रोन्मीलन बना मुख्य आकर्षण

11 फरवरी को शुभ मुहूर्त में प्रतिमा की विधिवत स्थापना की गई। अनुष्ठान का सबसे महत्वपूर्ण क्षण नेत्रोन्मीलन रहा, जिसमें स्वर्ण शलाका से प्रतिमा की आंखों का उद्घाटन किया गया। परंपरा अनुसार दर्पण दिखाकर दिव्य ऊर्जा का पुनः प्रतिष्ठापन भी किया गया।

आचार्यों के निर्देशन में संपन्न हुआ अनुष्ठान

पूरे कार्यक्रम का संचालन आचार्य पंडित कामता प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में हुआ। उनके साथ पंडित उमेश प्रसाद द्विवेदी, पंडित उत्तम प्रसाद द्विवेदी, पंडित जुगल द्विवेदी, पंडित मुकेश पाठक, पंडित रुपेश द्विवेदी और पंडित सानू द्विवेदी ने विधि-विधान संपन्न कराए।

संतों और श्रद्धालुओं की बड़ी उपस्थिति

इस अवसर पर स्वामी नर्मदानंद जी महाराज, स्वामी राघवानंद जी महाराज, वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर पांडेय, रणजीत सिंह, मार्कंडेय शर्मा, श्याम लाल सेन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन