Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

लव मैरिज का बहिष्कार, पंचायत का फरमान : कहा- न पंडित पूजा कराएंगे, न दूधवाले-नाई आएंगे, 6 महीनों में 8 शादियों के बाद फैसला

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के पिपलौदा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचेवा में पंचायत की एक बैठक के बाद लव मैरिज करने वाले लड़के-लड़कियों और उनके परिवारों के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय सामने आया है। इस फैसले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले छह महीनों में गांव के 7–8 युवक-युवतियों ने घर से भागकर शादी की है। इसी को लेकर तीन दिन पहले गांव में पंचों और ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई, जिसमें सामूहिक रूप से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई।

वीडियो में बहिष्कार के नियम पढ़कर सुनाए गए

सामने आए वीडियो में एक व्यक्ति रजिस्टर लेकर पंचायत के फैसले के बिंदु पढ़ते हुए नजर आता है। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कथित तौर पर उन परिवारों के नाम भी लिए गए हैं, जिनके बच्चों ने लव मैरिज की है, जिससे प्रभावित परिवारों में नाराजगी बताई जा रही है।

पंचायत के कथित फैसले में क्या-क्या प्रतिबंध

बैठक में घोषित किए गए प्रतिबंधों में शामिल हैं:

लव मैरिज करने वाले युवक-युवती और उनके परिवार का सामाजिक बहिष्कार

किसी भी सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम में निमंत्रण नहीं

परिवार को मजदूरी या अन्य काम नहीं दिया जाएगा

दूध या अन्य सामान का लेन-देन बंद

खेत लीज पर नहीं दिए जाएंगे

पंडित, नाई या अन्य पारंपरिक सेवाएं उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी

विवाह में सहयोग करने वालों पर भी सामाजिक कार्रवाई

ऐसे दंपती को संरक्षण देने वालों का भी बहिष्कार

प्रशासन गांव पहुंचा, समझाइश दी

वीडियो सामने आने के बाद जावरा एसडीएम सुनील जायसवाल ने पिपलौदा जनपद पंचायत के सीईओ ब्रह्म स्वरूप हंस को गांव भेजा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर ऐसे फैसलों के कानूनी पहलुओं को समझाया। हालांकि, आधिकारिक स्तर पर अब तक सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कुछ ग्रामीणों ने फैसले को बताया संविधान विरोधी

गांव के कुछ लोगों ने इस फैसले का विरोध भी किया है। उनका कहना है कि किसी भी बालिग युवक-युवती को अपनी पसंद से शादी करने का कानूनी अधिकार है, और सामाजिक बहिष्कार जैसे कदम संविधान की भावना के खिलाफ हैं। प्रभावित परिवार प्रशासन से शिकायत करने की तैयारी में बताए जा रहे हैं।

कानूनी कार्रवाई संभव

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और यदि पंचायत द्वारा सामाजिक बहिष्कार जैसे अवैध दबाव की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन