Logo
Breaking News Exclusive
1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ?

: MP का 55वां जिला बनेगा पांढुर्णा: CM शिवराज ने की घोषणा, जाम सांवली में 'हनुमान लोक' का किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छिंदवाड़ा जिले के दौरे पर पहुंचे, उन्होंने पांढुर्णा, सौंसर तहसील और नांदनवाड़ी उप तहसील को मिलाकर पांढुर्णा को जिला बनाने की घोषणा की है. इसके साथ ही सीएम ने प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाम सांवली में 35 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से बनने वाले हनुमान लोक के प्रथम चरण का भूमिपूजन भी किया.
भूमिपूजन कार्यक्रम के पहले मुख्यमंत्री शिवराज ने जाम सांवली हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर श्रध्दालुओं के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रदेश की जनता के लिये सुख समृध्दि की प्रार्थना की. सीएम का मंदिर ट्रस्ट की ओर से शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री ने जाम सांवली में बनने वाले श्री हनुमान लोक के प्रस्तावित मॉडल का अवलोकन किया और उसके संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त की.
मुख्यमंत्री शिवराज ने इस अवसर पर कहा कि आज जाम सांवली आकर ऐसा लग रहा है कि उनका मानव जीवन सफल हो गया है. सभी की सहमति से और हनुमानजी की प्रेरणा से श्री हनुमान लोक निर्माण के प्रथम चरण का आज भूमिपूजन किया गया है. चमत्कारिक श्री हनुमान लोक के प्रथम चरण का निर्माण 26.50 एकड़ भूमि में 35 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा.
इसका प्रवेश द्वार मराठवाड़ा वास्तुकला पर आधारित रहेगा. प्रवेश द्वार से मंदिर तक 800 मीटर लंबा चिरंजीवी पथ बनाया जायेगा और 05 हजार वर्ग फीट में आयुर्वेद औषधालय बनाया जायेगा. मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन के लिये 12 हजार वर्गफुट में ओपन थियेटर बनाया जायेगा. इसके साथ ही प्रसाद, पूजन सामग्री, माला, हार एवं भोजन व्यवस्था के लिये 120 पक्की दुकानों का निर्माण किया जायेगा. हनुमान लोक के प्रवेश द्वार पर हनुमान जी की बाल रूप कलाओं का चित्रण किया जायेगा. इस परिसर के प्रांगण में हनुमानजी के भक्ति रूप का मूर्तियों एवं कलाकृतियों के माध्यम से प्रदर्शन किया जायेगा. हनुमान लोक के प्रथम चरण के कार्य के पश्चात सबकी सहमति से व्दितीय चरण का कार्य भी प्रारंभ किया जायेगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पांढुर्णा को बहुत समय से जिला बनाने की मांग की जा रही थी. आज हनुमान जी के इस मंदिर से पांढुर्णा को जिला बनाने की मांग पूरी करने की घोषणा की जाती है. पांढुर्णा जिले में पांढुर्णा एवं सौंसर तहसील के साथ नांदनवाड़ी उप तहसील को शामिल किया जायेगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन