Logo
Breaking News Exclusive
लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना

: MP News: डिंडौरी में एक दिन का कलेक्टर बना नवमीं का छात्र, जिला अधिकारी ने अनोखे अंदाज में निभाया वादा

News Desk / Sun, Nov 27, 2022

कलेक्टर के साथ छात्र

कलेक्टर के साथ छात्र - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

मध्यप्रदेश के डिंडौरी में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय कुछ बदला-बदला लग रहा था। कलेक्टर विकास मिश्रा की कुर्सी पर कक्षा नवमीं का छात्र रूद्र प्रताप झारिया बैठा था। वहीं, कलेक्टर पास में खड़े होकर उसे बता रहे थे कि कलेक्ट्रेट में काम कैसे किया जाता है। इसके बाद कलेक्टर ने रूद्र प्रताप को अपने कार्यालय का दौरा भी कराया। यह भी बताया कि कौन क्या और कैसे काम करता है। 

दरअसल, कलेक्टर विकास मिश्रा ने शनिवार को धनवासागर के सरकारी मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने कुछ छात्रों से बातचीत की थी। रूद्र ने इस दौरान कलेक्टर को बताया था कि उसका सपना था कलेक्टर से मुलाकात करने का। वह खुद भी कलेक्टर बनना चाहता है। यह उसका सपना है। उसके माता-पिता उसे कलेक्टर बनने के लिए प्रेरित करते हैं। यह सुनकर विकास मिश्रा को अच्छा लगा और उन्होंने रूद्र से वादा किया था कि उसे एक दिन का कलेक्टर जरूर बनाएंगे और यह मौका भी जल्दी ही आ गया। सोमवार सुबह नौ बजे रूद्र अपने माता-पिता के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंच गया।

प्रशासनिक कार्यों के बारे में बताया
कलेक्टर विकास मिश्रा भी सुबह नौ बजे दफ्तर पहुंच गए थे। उन्होंने रूद्र को अपनी कुर्सी पर बिठाया। उसे यह भी बताया कि प्रशासनिक कार्यों को कैसे किया जाता है। फिर उसे कलेक्टर कार्यालय में मौजूद अलग-अलग विभागों में खुद ही लेकर गए और बताया कि कौन क्या काम करता है। पूरी प्रशासनिक व्यवस्था किस तरह काम करती है। 

पेसा एक्ट का ब्रांड एम्बेसडर बनाएंगे
कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि रूद्र को पेसा एक्ट का ब्रांड एम्बेसडर बनाया जाएगा। उसके जरिये गांव-गांव में पेसा एक्ट की जानकारी पहुंचाई जाएगी। कानून के प्रति जागरुकता बढ़ाने में यह अभियान कारगर रहेगा। राज्य सरकार ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य में पेसा एक्ट के नियम जारी किए हैं। इसके तहत ग्राम सभाओं को सशक्त बनाया गया है।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन