Logo
Breaking News Exclusive
टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाया,पैर फिसलने पर फंदा काटने की कोशिश, रील बनाने की आशंका भाई और भतीजे समेत 3 लोगों को फरसे से काट डाला, जानिए खौफनाक वारदात के पीछे की कहानी आपसी विवाद के बाद जंगल गए पति-पत्नी, 20 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले शव, दो दिन बाद चला पता क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाया,पैर फिसलने पर फंदा काटने की कोशिश, रील बनाने की आशंका भाई और भतीजे समेत 3 लोगों को फरसे से काट डाला, जानिए खौफनाक वारदात के पीछे की कहानी आपसी विवाद के बाद जंगल गए पति-पत्नी, 20 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले शव, दो दिन बाद चला पता क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल

: धर्मान्तरण पर शिकंजा: जबलपुर में बिशप पर छापे के बाद शिवराज सख्त

News Desk / Sat, Sep 10, 2022


जबलपुर में बोर्ड ऑफ एजूकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के चेयरमेन पीसी सिंह पर ईओडब्ल्यू के छापे की कार्यवाही में धर्मान्तरण को लेकर प्रमाण मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तेवर सख्त नजर आ रहे हैं. सीएम ने मुख्य सचिव...

Shivraj Singh Chauhan

Shivraj Singh Chauhan (Photo Credit: File/News Nation)

highlights

  • एमपी में धर्मांतरण पर सीएम सख्त
  • बिशप के घर छापे में मिली भारी नकदी
  • एमपी सरकार उठा रही कड़े कदम

भोपाल:  

जबलपुर में बोर्ड ऑफ एजूकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के चेयरमेन पीसी सिंह पर ईओडब्ल्यू के छापे की कार्यवाही में धर्मान्तरण को लेकर प्रमाण मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तेवर सख्त नजर आ रहे हैं. सीएम ने मुख्य सचिव और डीजीपी को निर्देश दिया है कि धन का उपयोग कर और लोगों केा बहका कर धर्मान्तरण के काम में लगी संस्थाओं की छानबीन की जाए. ऐसी संस्थाओं पर सख्त कार्यवाही के भी सीएम ने निर्देश दिये हैं. सीएम के निर्देश के बाद खासतौर पर धर्मान्तरण के काम में लगी संस्थाओं को चिन्हित कर शिकंजा कसने की तैयारी प्रारंभ हो गई है.

आदिवासी इलाकों में हो रहा तेजी से धर्मांतरण

कई संस्थाओं द्वारा ट्रस्ट के नाम पर जमीन लीज पर ली जाती है. इसमें लीज दिये जाने की शर्तें निर्धारित होती हैं. जमीन शैक्षणिक कार्य, चिकित्सा संबंधी कार्य, धर्मस्थल आदि कार्यों के लिये दी जाती हैं. सरकार सबसे पहले इस बात की जांच करायेगी कि जिस उद्वेश्य के लिये जमीन दी गयी है उसका उपयोग उससे इतर तो नहीं हो रहा है. आदिवासी इलाकों में धर्मान्तरण के मामले लगातार सामने आते हैं. धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बैतूल, मंडला, डिण्डोरी जिलों में धर्मान्तरण के प्रकरण लगातार आते हैं. इन जिलों में धार्मिक संस्थाओं की जांच करवाने केा भी कहा है जो कि धर्मान्तरण के काम में लगे हैं.

ये भी पढ़ें: कोलकाता: फर्जी मोबाइल गेमिंग एप मामले में ED का छापा, करोड़ों की नकदी जब्त

आरएसएस लगातार धर्मांतरण के खिलाफ चला रहा अभियान

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी लगातार धर्मान्तरण के खिलाफ अभियान चलाता रहा है. आरएसएस के आनुषांगिक संगठन वनवासी कल्याण आश्रम के द्वारा भी लगातार वनवासी क्षेत्रों में धर्मान्तरण के खिलाफ अभियान चलाया जाता रहा है. सीएम के धर्मान्तरण के काम में लगे बिशप सिंह की तरह के लोगों पर सख्त कार्यवाही के निर्देशों से आरएसएस को धर्मान्तरण रोकने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही सरकार इस निर्णय से आरएसएस को प्रसन्न करने की मुद्रा में है. राज्य सरकार के द्वारा धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक लागू करके भी धर्मान्तरण पर शिकंजा कसने का प्रयास किया है. अब धर्मान्तरण करवाने वाली संस्थाओं पर कार्रवाई कर सरकार इस मामले में और सख्त तेवर दिखाने जा रही है.

संबंधित लेख

First Published : 10 Sep 2022, 05:14:06 PM

For all the Latest States News, Madhya Pradesh News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन