Logo
Breaking News Exclusive
बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल

: पुष्पराजगढ़ में शराब, सड़क और सियासत: महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमत से आमजन हलाकान, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

MP CG Times / Fri, Apr 1, 2022

रमेश तिवारी, पुष्पराजगढ़: मध्य प्रदेश में बढ़ती बेतहाशा महंगाई बेरोजगारी और अन्य समस्याओं के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुष्पराजगढ़ द्वारा विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के नेतृत्व में दुर्गा मंदिर से गायत्री मंदिर तक महंगाई के विरोध में रैली निकाली गई. मुख्य बाजार के पास धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम एसडीएम पुष्पराजगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन पत्र में उल्लेख किया गया है कि महंगाई चरम सीमा पर है. आम आदमी महंगाई की मार से जूझ रहा है. दाल, सब्जी, रसोई, गैस की कीमतों में वृद्धि के कारण आमजन परेशान हैं. इसी प्रकार डीजल पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि से आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बड़ी हैं. बसों का किराया बढ़ा है, जिसके कारण आम आदमी का जीना दूभर हो गया है. महंगाई पर रोक लगाई जाए. प्रदेश और जिले में दिन-प्रतिदिन बेरोजगारो की संख्या बढ़ती जा रही है. प्रदेश में भाजपा सरकार होने साथ ही बेरोजगारों को रोजगार देने में असफल रही है. विकासखंड पुष्पराजगढ़ का महत्वपूर्ण मार्ग पटना से सरई मार्ग लंबाई लगभग 75 किलोमीटर है, जिसके निर्माण कार्य के लिए विधानसभा में संबंधित विभाग मंत्री को कई बार लिखा जा चुका है, लेकिन विभाग और सरकार की उदासीनता के कारण सड़क नहीं बन पा रही है. उक्त सड़क मार्ग से आने जाने में जनता को काफी परेशानी हो रही है. राजेंद्रग्राम में देसी और अंग्रेजी शराब दुकान किरगी ग्राम में हस्तांतरित की जा रही है. ग्रामीण जनों द्वारा ग्राम किरगी में संचालन का विरोध किया जा रहा है, जिसकी अनुमति प्रदान ना की जाए अन्यथा कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है. जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी. इसके साथ ही जंगल की अवैध कटाई के कारण झरने नदी नाले सूख रहे हैं, जिस पर रोक लगाई जाए. पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के कई ग्रामों में विद्युतीकरण नहीं किया गया है, जिससे जनजाति समुदाय को विद्युत प्रकाश से वंचित रखा गया है. मजरा टोला में शीघ्र विद्युतीकरण कराया जाए. पटना से करपा सरई मार्ग तहसील मुख्यालय का महत्वपूर्ण मार्ग जिसके निर्माण कराए जाने के संबंध में 10 वर्षों से मांग की जा रही है, लेकिन आज तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं. उक्त मार्ग में आना-जाना दुबर हो गया है. जनता में असंतोष व्याप्त है. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दिनांक 4/4/22 को ग्राम पटना में विशाल आम सभा आंदोलन करेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन