Logo
Breaking News Exclusive
टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाया,पैर फिसलने पर फंदा काटने की कोशिश, रील बनाने की आशंका भाई और भतीजे समेत 3 लोगों को फरसे से काट डाला, जानिए खौफनाक वारदात के पीछे की कहानी आपसी विवाद के बाद जंगल गए पति-पत्नी, 20 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले शव, दो दिन बाद चला पता क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाया,पैर फिसलने पर फंदा काटने की कोशिश, रील बनाने की आशंका भाई और भतीजे समेत 3 लोगों को फरसे से काट डाला, जानिए खौफनाक वारदात के पीछे की कहानी आपसी विवाद के बाद जंगल गए पति-पत्नी, 20 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले शव, दो दिन बाद चला पता क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल

: अनूपपुर के 'राम' का कमाल: कम लागत में तैयार की मिनी हाइड्रोलिक बोरवेल मशीन, खाद्य मंत्री हुए कायल, जानिए कैसे किया कारनामा ?

MP CG Times / Sat, Apr 2, 2022

शैलेंद्र विश्वकर्मा, अनूपपुर। मनुष्य के लिए कुछ भी असंभव नहीं है, लेकिन दुख की बात है कि उसे स्वयं पर ही विश्वास नहीं होता कि उसके भीतर इतनी शक्तियां विद्यमान हैं. यदि मनुष्य अपनी मन की गहराइयों में जाए तो वह अपनी शक्तियों को पहचान कर और उनका इस्तेमाल करके असंभव कार्य को भी संभव कर सकता है. ऐसा ही एक जीता जागता उदाहरण अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत बदरा निवासी ने कर दिखाया, जिसने कम लागत में बोरवेल मशीन तैयार की है. दरअसल, अनूपपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बदरा निवाशी रामस्वरूप विश्वकर्मा ने अपनी मेहनत लगन से कम लागत में बोरवेल मशीन तैयार की है, जिसका आज उद्घाटन मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिंह के द्वारा किया गया. कम लागत मे तैयार की बोरवेल मशीन रामस्वरूप विश्वकर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में अगर बड़ी बोरवेल मशीन खरीदते हैं या बनाते हैं तो लागत करीब एक करोड़ से ऊपर का जाता है. इस मशीन को बनाने में मुझे 4 से 5 महीना लगा है, जिसकी लागत लगभग आठ लाख के आसपास पहुंचा है. मशीन के सामान के लिए कई जगह दूसरे राज्यों पर जाकर देखा फिर धीरे-धीरे सामान जुटाने का संघर्ष और इंटरनेट के माध्यम से इस मशीन को तैयार किया हूं. लाने ले जाने में आसान दिनों दिन धरती का जल स्तर नीचे गिरता जा रहा है, जिसके चलते अब ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में पानी की समस्या बनी रहती है. गरीब परिवार बोरवेल कराने में सक्षम नहीं हो पाते, जिसको देखते हुए यह मशीन तैयार किया गया है. यह मशीन मिनी हाइड्रोलिक बोरवेल कहीं भी लाने और ले जाने में आसानी होता है. कम लागत से लोगों को बोरिंग कराने में सहूलियत मिलेगा. उद्घाटन में ये रहे मौजूद मिनी हाइड्रोलिक बोरवेल मशीन के उद्घाटन में मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम, रामस्वरूप विश्वकर्मा, संग्राम सिंह, रमाकांत पांडे, मनमोहन तिवारी, दिनेश दुबे, राजेंद्र गौतम, जितेंद्र मिश्रा गेंद लाल केवट और ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राजकुमार अहिरवार सहित कई लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन