Logo
Breaking News Exclusive
बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल

: MP News: तीन दिन बाद भू समाधि से बाहर आए बाबा पुरुषोत्तमानंद, मां दुर्गा से साक्षात्कार का किया दावा

News Desk / Sun, Oct 2, 2022


राजधानी भोपाल में तीन दिन पहले समाधि लेने वाले बाबा पुरुषोत्तमानंद 72 घंटे की भू समाधि के बाद सोमवार को सात फीट गहरे गड्ढे से बाहर निकल आए हैं। बाबा सुबह करीब 11.10 मिनट पर समाधि से बाहर निकले इस दौरान समाधि स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और उनके भक्त मौजूद रहे। बाबा ने शुक्रवार सुबह 10 बजे एक सात फीट गहरे गड्ढे में समाधि ली थी। जिसे उनकी समाधि के बाद बाहर से लकड़ी के तख्ते और मिट्टी से ढका गया था, बाबा की समाधि पूरी होने के बाद तख्त और मिट्टी को सोमवार सुबह हटाया गया।
 

समाधि स्थल पर बाबा का अभिषेक किया गया और उनकी आरती उतारी गई। अनुयायियों और भक्तों ने बाबा का आशीर्वाद लिया। समाधि से वापस आने के बाद बाबा ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने युवाओं का नशा करते हुए देखा था, जिसके बाद तय किया था कि उनकी लत को दूर करने के संकल्प और समाज कल्याण के लिए समाधि लूंगा। वहीं बाबा ने कहा कि वह अगली बार 84 घंटे की समाधि लेंगे।
 

बाबा पुरुषोत्तमानंद 72 घंटे भू समाधि में रहे। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें किसी तरह की कोई कमजोरी महसूस नहीं हो रही है। बाबा ने दावा किया कि समाधि काल के दौरान उनका मां दुर्गा से साक्षात्कार हुआ। बाबा का कहना है कि जिस वक्त वह समाधि में थे, उनका शरीर पृथ्वी पर था, लेकिन उनकी आत्मा ईश्वर के पास थी। बाबा पुरुषोत्तमानंद भोपाल के साउथ टीटी नगर में स्थित मां भद्रकाली विजयासन दरबार के आध्यात्मिक संस्था के संस्थापक हैं। बाबा के बेटे मित्रेश कुमार ने बताया कि समाधि में जाने से पहले पिता पुरुषोत्तमानंद ने 10 दिन पहले से अन्न त्याग दिया था, वह आहार के रूप में सिर्फ जूस पी रहे थे।
 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन