: Bandhavgarh: शीतकालीन वन्य प्राणी गणना शुरू, शाकाहारी-मांसाहारी प्राणियों के साथ गिद्ध भी गिने जाएंगे
News Desk / Fri, Jan 20, 2023
मध्यप्रदेश में बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शीतकालीन वन्य प्राणी गणना शुरू हो गई। इसमें शाकाहारी, मांसाहारी और गिद्धों की गणना की जाएगी। इस काम के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के 139 बीट में करीब 500 कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। एप से ये डाटा सुरक्षित किया जाएगा। गणना के दौरान सफारी के समय में भी परिवर्तन किया गया है।
ऐसे होगी गणना
मांसाहारी वन्य प्राणियों की गणना के लिए कर्मचारियों को पांच-पांच किलोमीटर जंगल में घूम कर पग मार्क और चिन्हों के साथ साक्ष्यों को एप में एकत्रित करना होगा और शाकाहारी वन्य प्राणियों की गणना के लिए ट्रांजिट लाइन में घूमना होगा। साथ ही वन्य प्राणियों की फोटो लेना होगा और इसके बाद एक दिन गिद्ध गणना होगी।
सफारी के समय में हुआ बदलाव
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व शीतकालीन वन्य प्राणी आकलन के लिए तीन दिन के लिए सुबह की पर्यटन सफारी का समय में बदलाव हुआ है। 20 जनवरी से 22 जनवरी तक 7:30 से 11:30 तक सफारी होगी। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक सुधीर मिश्रा ने बताया कि गणना शीतकालीन वन्य प्राणी आंकलन किया जाएगा और एप में डाटा एकत्रित किया जाएगा। गणना के बाद डाटा का एनालिसिस बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम करेगी। उसके बाद डाटा को एसएफआरआई भेजा जाएगा।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन