Logo
Breaking News Exclusive
बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल

: Bharat Jodo Yatra: राहुल के साथ 24 किमी पैदल चलीं प्रियंका, पूरे परिवार के साथ की नर्मदा आरती, देखें तस्वीरें

News Desk / Thu, Nov 24, 2022


मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी और प्रियंका 24 किलोमीटर पैदल चले। रात्रि विश्राम से पहले राहुल, प्रियंका, रॉबर्ट वाड्रा और रेहान नर्मदा आरती और मंदिर में दर्शन करने के लिए ओंकारेश्वर पहुंचे। प्रियंका ने कहा मैं ओंकारेश्वर पहली बार आई हूं। यहां मैंने मेरे पति, बेटे और भाई के साथ मिलकर नर्मदा की आरती की। इस बात की मुझे प्रसन्नता है।

 

जानकारी के अनुसार रात्रि विश्राम स्थल पर शाम को जाने के बाद राहुल शाम सात बजे वाहन से ओंकारेश्वर आए। सफेद कुर्ता-पजामा और मालवी पगड़ी पहने राहुल नर्मदा किनारे पूजा के लिए बैठे।  आरती करने के बाद नर्मदा का आचमन किया और नर्मदा को चुनरी भी चढ़ाई।

दिग्विजय सिंह नहीं आए नजर
ओंकारेश्वर में नर्मदा आरती के लिए राहुल गांधी के साथ कमल नाथ आए और राहुल के साथ भी बैठे, लेकिन दिग्विजय सिंह नजर नहीं आए। अब कल यात्रा महू में जाएगी। शुक्रवार को राहुल ने कोई नुक्कड़ सभा नहीं ली।

बता दें कि यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत खरगोन जिले के खेरड़ा से हुई। प्रियंका गांधी बुधवार को इंदौर आकर यात्रा में शामिल होने रवाना हो गई थी। उसके बाद उन्होंने गुरुवार को खंडवा से अपने भाई के साथ यात्रा शुरू की थी। गुरुवार को भी रेहान को अपने मामा राहुल के साथ कदमताल करते देखा गया था। इसके अलावा रॉबर्ट वाड्रा भी पूरे जोश से यात्रा में शामिल हुए थे। 
 

मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख केके मिश्रा ने बताया कि 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर के दर्शन करने राहुल गांधी शाम को पहुंचे। उन्होंने नर्मदा नदी की आरती में भी भाग लिया। प्रियंका गांधी और उनका परिवार भी इस दौरान उनके साथ रहा। 
 

79वें दिन भारत जोड़ो यात्रा 39वें जिले खरगोन में पहुंची। यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ऐसे में दूसरे भक्तों को शुक्रवार को दर्शन के लिए परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। ओंकारेश्वर में राहुल गांधी धार्मिक रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने सिर पर मेहरून कलर की पगड़ी पहनी थी। गले में माला नजर आई। साथ ही, ओम लिखा पीले रंग का शॉल ओढ़ रखा था। 
 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन