Logo
Breaking News Exclusive
150 से ज़्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 50+ फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी सीएम मोहन ने लिया नर्मदा संरक्षण का संकल्प, यूकेलिप्टस हटाकर साल-महुआ लगाएंगे, शराब और प्लास्टिक पर रहेगा प्रतिबंध खाना बनाते समय धमाका, घर-दुकान जलकर राख, गैस रिसाव से लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी 2 दिन से लापता था, हत्यारों ने मारकर अर्धनग्न हालत में गाड़ा, अफेयर समेत कई एंगल घुमाने के बहाने बुलाया, 5 दोस्तों ने नाबालिग से दरिंदगी, सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप 34% सम्राट और 31% लोगों निशांत पसंद, OBC-SC-ST या जनरल, जानिए कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? लेडी डांसर को मारकर बेड में छिपाई अर्धनग्न लाश, बेटा-बेटी बोले- पलंग से बह रहा था लहू बारात से पहले काटा गर्लफ्रेंड का गला, खून से सना मिला हथियार, जानिए MP-UP बॉर्डर का सच दोस्तों के साथ टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था, बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई जान ट्रैक मशीन की बोगी धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा 150 से ज़्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 50+ फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी सीएम मोहन ने लिया नर्मदा संरक्षण का संकल्प, यूकेलिप्टस हटाकर साल-महुआ लगाएंगे, शराब और प्लास्टिक पर रहेगा प्रतिबंध खाना बनाते समय धमाका, घर-दुकान जलकर राख, गैस रिसाव से लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी 2 दिन से लापता था, हत्यारों ने मारकर अर्धनग्न हालत में गाड़ा, अफेयर समेत कई एंगल घुमाने के बहाने बुलाया, 5 दोस्तों ने नाबालिग से दरिंदगी, सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप 34% सम्राट और 31% लोगों निशांत पसंद, OBC-SC-ST या जनरल, जानिए कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? लेडी डांसर को मारकर बेड में छिपाई अर्धनग्न लाश, बेटा-बेटी बोले- पलंग से बह रहा था लहू बारात से पहले काटा गर्लफ्रेंड का गला, खून से सना मिला हथियार, जानिए MP-UP बॉर्डर का सच दोस्तों के साथ टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था, बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई जान ट्रैक मशीन की बोगी धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा

: चार पन्नों का सुसाइड नोट लिख महिला ने लगाई फांसी, लिखा- सास-ससुर व ननद के तानों से तंग आ चुकी थी

News Desk / Sun, Jan 22, 2023


विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। - फोटो : Social Media

विस्तार

भोपाल में सास-ससुर और ननद के तानों से तंग आकर विवाहिता के फांसी लगाने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी है। उसने चार पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें ससुराल वालों की प्रताड़ना का जिक्र किया है। हालांकि पुलिस ने सुसाइड नोट की बातों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उसमें तीनों पर प्रताड़ित करने संबंधी आरोपों की पुष्टि की है। 

जानकारी के अनुसार मामला भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र का है। कोकता नंबर एक, कान्हासैया इलाके में रहने वाली 31 वर्षीय वर्षा लोधी पति ओमकार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चार पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया है। बिलखिरिया थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि वर्षा लोधी अपने पति, बेटा-बेटी, सास-ससुर और ननद के साथ रहती थी। वर्षा ने एमएससी, बीएड के साथ डीएड की पढ़ाई की थी। वह बच्चों की परवरिश और घर के काम के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करती थी। हाल ही में उसने पटवारी परीक्षा का फार्म भरा था और उसकी की तैयारी में जुटी थी। रविवार को पति, सास-ससुर काम पर गए थे, बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। शाम पांच बजे के करीब वर्ष ने अपने मकान में लोहे की पाइप से रस्सी बांधकर फांसी लगा दी। परिजन जब घर लौटे तो फांसी लगाने का पता चला। 

बच्चों की परवरिश अच्छे से करना
पुलिस ने सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मायके वालों को भी बयान दर्ज कराने के लिए सूचना दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पास से चार पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपने माता-पिता, पति और सास-ससुर से माफी मांगते हुए दोनों मासूम बच्चों की अच्छी परवरिश करने के बारे में लिखा है। सुसाइड नोट में कुछ महीनों में उसके साथ सास-ससुर और ननद द्वारा दी जा रही प्रताड़ना व किए जा रहे व्यवहार के संबंध में भी जिक्र किया है। सुसाइड नोट में घर के माहौल को लेकर भी कई बातें लिखी हैं। उन्होंने कहा कि डिप्रेशन का भी जिक्र है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। सुसाइड नोट की जांच, मायके वालों के बयान और विवेचना के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन