: Bhopal News: भोलेनाथ के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, सीएम ने बड़वाले महादेव में की पूजा-अर्चना
News Desk / Fri, Feb 17, 2023
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर में आठ स्थानों से भोलेनाथ की बरातें निकाली गई। जिनमें दूल्हा बने शिव और झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाशिवरात्रि पर्व पर भोपाल के बड़वाले महादेव मंदिर पहुंच कर आदि देव भगवान बाबा बटेश्वर की मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर जगत-कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने "हर-हर महादेव- बटेश्वर महाराज की जय- दूल्हे राजा की जय-दुल्हन महारानी की जय" के उद्घोष के साथ बाबा बटेश्वर का तिलक कर आरती की तथा रथ खींच कर बारात में शामिल हुए। पुलिस बैंड द्वारा जनरल सेल्यूट दिया गया। भोपाल महापौर मालती राय, पूर्व महापौर आलोक शर्मा सहित अनेक जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
वहीं, संस्कृति विभाग ने जिला प्रशासन के सहयोग से भोजपुर स्थित शिव प्रांगण में 20 फरवरी तक भोजपुर महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन