: Bhopal News: भगवा यात्रा में सेवादारों ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था, काजीकैंप से दो मिनट में निकल गई एंबुलेंस
News Desk / Sat, Mar 18, 2023
भोपाल में निकली भगवा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल में हिंदू जागृत मंच और सकल हिंदू समाज की तरफ से रविवार को भगवा यात्रा का आयोजन किया गया। भगवा यात्रा के दौरान जाम की स्थिति न बने इसलिए 100 से ज्यादा सेवादारों ने ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने में पुलिस प्रशासन का सहयोग किया। इस दौरान डीआईजी बंगले से सिंधी कॉलोनी की ओर जा रही एक एंबुलेंस को सेवादारों ने बिना रूकावट के निकलवाया।यात्रा के शुभारंभ पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हम सब लोगों की एक ही पहचान है, हिंदू। यदि राष्ट्र में हर व्यक्ति अपनी जाति-संप्रदाय को भूलकर केवल हिंदू धर्म को जानकर राष्ट्र के लिए काम करे। तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। यात्रा का आयोजन भाजपा प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने बताया कि यात्रा में 1500 से ज्यादा बाइक सवार मौजूद रहे। यात्रा में पूरे शहर से 20 से ज्यादा टोलियां पहुंची।
51 जगहों पर हुआ भव्य स्वागत
यात्रा का 51 जगहों पर भव्य स्वागत हुआ। भवानी चौक पर यात्रा का धूमधाम से स्वागत किया गया। इसके बाद रोशनपुरा पर भी भव्य स्वागत हुआ। बारिश के कारण यात्रा को राम मंदिर खटलापुरा की जगह कालीघाट स्थित तलैया मंदिर ले जाया गया। यहां पर महाआरती और भंडारे का आयोजन किया गया।
डायवर्ट हुआ ट्रैफिक
पुलिस प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक डीआईजी बंगले से भारी वाहनों और चार पहिया वाहनों को काली परेड औद्योगिक क्षेत्र से छोला होते हुए नादरा बस स्टैंड की ओर रवाना किया। दो पहिया वाहनों के कारण जाम की स्थिति नहीं बने। इसके लिए लोगों को लगातार समझाइश दी गई।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन