Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: फिर लौटेंगे कमलनाथ! उपचुनाव के लिए बीजेपी-कांग्रेस ने कसी कमर, मैदान में शिवराज, PCC चीफ अब भी बाहर

MP CG Times / Mon, Sep 27, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश की तीन विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को जीतने के लिए बीजेपी-कांग्रेस मैदान में आ गई है. बीजेपी की तरफ से सीएम शिवराज सिंह कमान संभाल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के सेनापति कमलनाथ अभी प्रदेश से बाहर बताए जा रहे हैं. करीब एक पखवाड़े के ब्रेक के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ भोपाल लौटने वाले हैं. इस दौरान वे उपचुनाव की तैयारियों की रिव्यू मीटिंग लेंगे. साथ ही सर्वे में सामने आए नामों को लेकर उम्मीदवारों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: PMGSY घोटाला: सरपंच-सचिव ने की नाली के पैसों में हाथ साफ, 15 साल पहले बनी नाली के नाम पर उठा लिये 30 लाख

केंद्रीय चुनाव आयोग ने भले ही मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए तारीखों को एलान नहीं किया है, लेकिन दमोह उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है. उपचुनाव वाली सीटों पर बूथ, मंडल, सेक्टर और ब्लॉक कमेटियों को रणनीति तय करने की जिम्मेदारी दी गई है, हर बूथ पर दूसरे मोर्चों के पदाधिकारियों की तैनाती भी सुनिश्चित की जा रही है. महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और बिजली कटौती को भी कांग्रेस भुनाने की तैयारी में है.

सभी प्रभारियों की बैठक जल्द लेंगे कमलनाथ

कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह यादव का कहना है कि कांग्रेस उपचुनाव के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार है, सभी जगह कांग्रेस प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं और सर्वे का काम भी लगभग पूरा हो चुका है. युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रभारी भी नियुक्त कर दिये गए हैं. पीसीसी चीफ कमलनाथ जल्द ही भोपाल में सभी प्रभारियों की बैठक लेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे. कांग्रेस पूरी तरह निश्चिंत है कि प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के साथ उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी.

इसे भी पढ़ें: इश्क में लुटा दूल्हा: दूल्हे और उसके परिवार वालों को नींद की खिलाई गोलियां, गहने-रुपये लेकर रफूचक्कर हुई लुटेरी दुल्हन
माइक्रो लेवल पर चल रहा काम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के अनुसार मप्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने हर विधानसभा क्षेत्र में अपनी चार-चार मीटिंग्स कर ली है और माइक्रो लेवल पर काम चल रहा है. वर्मा ने बताया कि दमोह पैटर्न पर चुनाव लड़ा जाना है, जिससे सभी जगहों पर कांग्रेसी प्रत्याशी जीत हासिल कर सकें.

इसे भी पढ़ें: नाजायज रिश्ते का कत्ल: 5 साल पहले हुई माशूका की हत्या का खुला राज, राजेंद्रग्राम से प्रवीण गुप्ता गिरफ्तार, पढ़िए लव, सेक्स और धोखे की कहानी

मप्र में इनके निधन से रिक्त हुई हैं सीटें

खंडवा लोकसभा सीट सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन की वजह से रिक्त है, जबकि छतरपुर जिले के पृथ्वीपुर विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर, सतना जिले के रैगांव विधायक जुगल किशोरी बागरी और अलीराजपुर जिले के जोबट विधायक कलावती भूरिया के निधन से रिक्त हुई है. इनमें खंडवा लोकसभा सीट भाजपा के पास थी, जबकि तीन विधानसभा सीट में पृथ्वीपुर और जोबट कांग्रेस के कब्जे में थी और रैगांव सीट भाजपा के पास थी.

read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन