: Indore News: इंदौर मेें चलती बाइक पर सिगड़ी जलाकर हाथ तापे, बाइक जब्त
News Desk / Fri, Jan 20, 2023
बाइक पर सिगड़ी बांध कर हाथ तापता युवक - फोटो : amar ujala digital
विस्तार
इंदौर में एक युवक को चलती बाइक पर सिगड़ी जलाकर हाथ से सेकना मंहगा पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। पुलिस अब सिंगड़ी पर हाथ सेंकने वाले युवक को तलाश रही है।
गौरीनगर में रहने वाले युवक अपने दोस्तों के साथ घुमने निकला था।वह विजय क्षेत्र की सड़कों पर घूूम रहा था। कुछ अनोखा करने के चक्कर में उसने सिंगड़ी में कोयले भर कर जलाया अौर सिंगड़ी को बाइक के कैरियर से बांध लिया।
उसका दूसरा साथी हाथ सेंकते हुए वीडियो बना रहा था। बाइक पर बांधी गई सिगड़ी की लपटे न बुझे, इसलिए युवक कार्ड बोर्र्ड के टुकड़े से हवा भी करता नजर आ रहा था,लेकिन ठंड से बचने की उसका यह स्टंट भरा उपाया युवक को महंगा पड़ा गया। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली। युवक और बाइक चला रहे उसके साथी को जेल की हवा भी खाना पड़ सकती है।
युवक ने वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किया। जैसे ही इसकी जानकारी ट्रैफिक पुलिस को मिली तो अफसरों ने बाइक नंबर के आधार पर बाइक मालिक की जानकारी निकाली। पता गौरीनगर का मिला। इसके बाद वहां जाकर पुलिस ने बाइक जब्त कर ली, लेकिन बाइक पर हाथ सेंकने वाला युवक और उसका साथी शहर से बाहर था, इसलिए पुलिस दोनों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। डीसीपी महेशचंद जैन ने बताया कि दोनो युवकों के खिलाफ विजय नगर थाने में प्रकरण कराया गया है।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन