: क्या पुष्पराजगढ़ में टूटेगी 'करप्शन' की कमर ? एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO, 3 सचिव निलंबित, 9 को नोटिस, 23 रोजगार सहायक और 6 उपयंत्री को सेवा समाप्ति का नोटिस
MP CG Times / Sat, Dec 24, 2022
अनूपपुर। मध्यप्रदेश का अनूपपुर जिला हमेशा से करप्शन को लेकर खूब सुर्खियों में रहा है. यहां भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि सरकारी बुलडोजर भी काटने में नाकाम होता रहा है, लेकिन अब लापरवाह सचिव, रोजगार सहायक और उपयंत्रियों पर कानूनी डंडा चलना शुरू हो गया है. जिला पंचायत CEO ने एक साथ बड़ी कार्रवाई कर सबको शॉक्ड कर दिया है.
एक्शन मोड में जिला पं. CEO: पुष्पराजगढ़ SDM के निर्देशों का नहीं किए पालन, PCO, सचिव और रोजगार सहायक पर गिरी गाज, जानिए किस कोताही में चली कलम ? दरअसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया की उपस्थिति में शनिवार को पुष्पराजगढ़ जनपद में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में आयोजित की गई थी.
इस बैठक में अनुपस्थित रहने पर 9 ग्राम पंचायत के सचिव, 23 ग्राम रोजगार सहायक और 6 उपयंत्री को शोकॉज नोटिस जारी करते हुए 7-7 दिवस के वेतन की कटौती के निर्देश दिए गए हैं.
एक्शन मोड में अनूपपुर कलेक्टर: CM हेल्पलाइन प्रकरणों में बरती थी कोताही, पुष्पराजगढ़ CEO समेत 11 अधिकारियों पर ठोका जुर्माना, जानिए कौन हैं वह लापरवाह ?
इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ ओहरिया ने बताया है कि 23 ग्राम रोजगार सहायक और 6 उपयंत्री को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया जा रहा है.
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कार्यों में लापरवाही परिलक्षित होने पर ग्राम पंचायत करपा, हर्राटोला, बरसोंत और
लेढरा के ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित किया गया है.विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन