: Damoh: पथरिया में तेंदुए की खोज में दो दिन से वनकर्मी बने चकर घिन्नी, पद चिन्ह तक नहीं ढूंढ पाए
News Desk / Wed, Nov 23, 2022
तेंदुए की तलाश में वनकर्मी - फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
जंगली जीवों में शामिल तेंदुआ को दमोह और उसके आसपास का क्षेत्र इतना भाता है कि दो-तीन महीने में तेंदुआ यहां पहुंच ही जाता है। दमोह के पथरिया ब्लाक की सिद्ध पहाड़िया क्षेत्र जंगली एरिया में तेंदुआ होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुए तलाश में चकर घिन्नी बनी घूम रही है। लेकिन दो दिन बाद भी यह तेंदुआ नहीं दिखाई दिया और न ही उसके पद चिन्ह मिले।
बता दें कि पथरिया में गायत्री मंदिर पहाड़ी से लेकर मां मनसा देवी पहाड़ी तक अच्छा खासा जंगली एरिया देखने को मिलता है। मां मनसा देवी पहाड़ी के जंगल में हिरण, मोर और खरगोश जैसे जानवर यहां घूमते रहते हैं। यहां पर ग्रामीणों ने तेंदुआ दिखने की जानकारी वन अमले को दी। जैसे ही तेंदुआ होने की सूचना प्राप्त हुई तो तेंदुए की तलाश में टीम जुटी हुई है।
पथरिया के सिद्ध पहाड़ी क्षेत्र में क्रेशर के मजदूर उमेश ने बताया कि उसने और उसके साथी ने खदान के ऊपर एक तेंदुए को देखा था, जिसे देखकर वे लोग डर गए। डर के मारे वहां से भाग निकले, वहां से आकर अपने मालिक को जानकारी दी, जिसके बाद यह जानकारी पथरिया वन विभाग की टीम को दी गई। मौके पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर मोर्चा संभाला।
वहीं पथरिया में पदस्थ वन विभाग अधिकारी पीएन अहिरवार ने बताया कि यह एक अफवाह है या फिर यहां पर वाकई में तेंदुआ है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। तलाश की जा रही है, यदि तेंदुए के निशान या कोई अन्य सुराग लगता है तो वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करेंगे। सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर पीएन अहिरवार सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी लगातार तेंदुए की सर्चिंग में लगे हुए हैं।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन