Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल

: अनूपपुर शव गायब BREAKING: जिला अस्पताल से मृत नवजात केस में एक्शन, CMHO SC राय बोले- लापरवाह होंगे सस्पेंड, पढ़िए इल्जाम और नर्स कनेक्शन

MP CG Times / Tue, Nov 29, 2022

अनूपपुर। जिला अस्पताल से बड़ी लापरवाही सामने आई है. 6 महीने के बच्चे का भ्रूण चोरी होने से हड़कंप मच गया है. नवजात बच्चे का भ्रूण नहीं मिलने पर जिला अस्पताल के सामने ही धरने पर बैठ गए हैं. वहीं इस बड़ी लापरवाही पर एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है. जल्द लापरवाहों पर गाज गिरेगी. सवाल ये है कि लाश गई कहां ? क्या धरती निगल गई या आसमान खा गया ? अनूपपुर जिला अस्पताल में इस लापरवाही से एक बार फिर जिम्मेदार सवालों के घेरे में हैं. मोहम्मद हमीफ के मुताबिक वे अपनी पत्नी को लेबर पेन होने पर जिला अस्पताल लेकर आया था, लेकिन जिला अस्पताल के गेट पर ही मेरी पत्नी ने 6 माह के मृत नवजात काे जन्म दिया. रात अधिक हो गई थी, इसलिए बच्चे को ले जाने की व्यवस्था नहीं थी. उन्होंने कहा कि ऐसे में हमने अस्पताल की ही नर्स को मृत नवजात शिशु को सौंप दिया, जब आज मंगलवार को सुबह नवजात शिशु का शव लेने गए, तो हमसे कहा गया कि हम आपको दे चुके हैं. शव वापस देने की लगाते रहे गुहार बताया जा रहा है कि भूखे प्यासे परिजन अपने नवजात बच्चे की लाश को लेने के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन जिम्मेदार इसको दरकिनार करते रहे. आखिरकार वे थक हारकर जिला अस्पताल के सामने धरने पर बैठ गए. मौके पर पहुंचे सिविल सर्जन के सामने ही परिजन नारेबाजी करने लगे. अभी और जिला अस्पताल के सामने ही धरने पर बैठे हैं. नवजात की लाश को लेकर बवाल काट रहे हैं. वैसे अस्पताल में ये लापरवाही का पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी कई बार प्रबंधन गैरजिम्मेदाराना करतूत कर चुके हैं. क्या बोले एससी राय मामले में अनूपपुर CMHO एससी राय ने कहा कि इस मामले की जानकारी मुझे मीडिया के माध्यम से मिली है. अस्पताल से किसी ने बताया नहीं था. ये बड़ी लापरवाही है. इस पूरी कोताही में जितने लोग शामिल हैं, सब पर कार्रवाई होगी. सस्पेंड किए जा सकते हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन