Logo
Breaking News Exclusive
12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट-पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, 6 साल का रिश्ता, शक बना मौत की वजह रेप के बाद बोरे में भर कुएं के पास फेंका, हालत स्थिर, चॉकलेट दिलाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम नंदकुमार साय के बयान पर सियासत गरमाई, सीएम बोले- यह उनके निजी विचार, कांग्रेस ने घेरा शादी से लौटते समय दो कारों की टक्कर, पत्नी, दामाद-बहन और भांजे की गई जान कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? 12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट-पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, 6 साल का रिश्ता, शक बना मौत की वजह रेप के बाद बोरे में भर कुएं के पास फेंका, हालत स्थिर, चॉकलेट दिलाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम नंदकुमार साय के बयान पर सियासत गरमाई, सीएम बोले- यह उनके निजी विचार, कांग्रेस ने घेरा शादी से लौटते समय दो कारों की टक्कर, पत्नी, दामाद-बहन और भांजे की गई जान कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ?

: MP: क्रिकेटर अक्षर पटेल ने पत्नी संग किए महाकाल के दर्शन, भस्मारती देख बोले- पांच वर्षों की इच्छा पूरी हुई

News Desk / Sun, Feb 26, 2023


बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर अक्षर पटेल

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर अक्षर पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल सोमवार सुबह अपनी पत्नी मेहा पटेल के साथ भस्म आरती में शामिल होने महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। पिछले महीने ही अक्षर पटेल और मेहा विवाह बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद ये कपल पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचा था। दोनों ने करीब दो घंटे तक महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर सुबह चार बजे होने वाली भस्म आरती का दर्शन लाभ लिया। महाकाल मंदिर में पंडित यश पुजारी ने गर्भगृह में अक्षर पटेल और मेहा से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन व अभिषेक कराया।

भस्म आरती में शामिल होने और भगवान का पूजन करने के बाद क्रिकेटर अक्षर पटेल ने कहा कि बाबा महाकाल की भस्म आरती का आज मेरा पांच वर्षों का सपना पूरा हो गया, इसके पहले भी मैं बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने आया था, लेकिन उस समय कुछ देर होने के कारण मुझे सुबह सात बजे होने वाली आरती के दर्शन करना पढ़े थे। अक्षर ने बताया कि काफी सालों से भस्म आरती देखने की इच्छा थी आज सोमवार का अच्छा दिन है और अभी कुछ दिनों पूर्व ही मेरी शादी भी हुई है, इसीलिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आया हूं। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की भस्म आरती देखकर सुकून मिला जैसे दर्शन चाहता था वैसे दर्शन हुए मैं बाबा महाकाल को बहुत मानता हूं उनकी भक्ति करता हूं, भगवान भोले सबके साथ है।

बता दें, रविवार को क्रिकेटर केएल राहुल पत्नी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। अथिया और राहुल भी बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए थे और बाद में गर्भगृह में बाबा का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया था।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन