: Damoh: गलत दिशा में आ रहे ट्रक को बचाने में पलटा सरसों के तेल के डिब्बों से भरा ट्रक, दो घायल
News Desk / Wed, Dec 7, 2022
दमोह में सरसों के तेल के डिब्बों से भरा ट्रक पलट गया। - फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
मध्य प्रदेश के दमोह जिले से गुजर रहे जबलपुर स्टेट हाईवे पर सरसों के तेल के डिब्बों-बोतलों से भरा एक ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक के चालक-परिचालक घायल हुए हैं। बताया गया कि गलत दिशा में सामने से एक ट्रक को बचाने में हादसा हुआ है।जानकारी के अनुसार हादसा दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर जबेरा बायपास पर हुआ है। बताया गया कि ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 3348 मुरैना से सरसों तेल के डिब्बे एवं बॉटल लोड कर रायपुर जा रहा था। ट्रक के चालक हरि सिंह पाल ने बताया कि जबेरा बायपास पर सामने से गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक के चालक ने कट मार दी, जिसके चलते ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गया। गुजर रहे लोगों हादसे की जानकारी लगी तो वे मौके पर पहुंचे और घायल चालक, परिचालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा भिजवाया।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन