: Indore News: रात को 11 बजे तक बांटे थे बेटी की शादी के कार्ड, सुबह जिम में आया हार्ट अटैक
News Desk / Wed, Jan 4, 2023
प्रदीप रघुवंशी - फोटो : amar ujala digital
ख़बर सुनें
विस्तार
जिस घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही हो, उसका मुखिया ही अचानक दुनिया से चला जाए तो उस घर का माहौल सोचिए कैसा होगा। होटल वृंदावन के मालिक प्रदीप रघुंवशी के घर की खुशियां भी पलभर में मातम में बदल गई। प्रदीप की बहनें अपने भाई की बेटी की शादी के लिए आई हैं और अब उनके लिए भाई के बगैर मायका सूना लग रहा है। गुरुवार सुबह जिम में कसरत करते समय दिल का दौरा पड़ा और प्रदीप रघुवंशी की मौत हो गई। बुधवार रात तक तो उन्होंने अपनी बेटी की शादी के आमंत्रण शहर में बांटे थे और रात 11 बजे ही घर लौटे थे।
दिल की बीमारी थी उन्हें, स्टेंट भी डाले थे शरीर में
प्रदीप दो साल से लगातार जिम जाकर वर्कआउट करते थे। हैवी एक्सरसाइज करने लगे थे। उन्हें पहले से दिल की बीमारी थी। ब्लॉकेज होने की वजह से शरीर में स्टेंट भी डले थे। बाद में उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए जिम जाना शुरू कर दिया था।
इंदौर में एक होटल कारोबारी की जिम में ही मौत हो गई। कसरत करने के बाद वह गिरा और चल बसा... #ViralVideo #HeartAttack #IndoreNews #Indore #MadhyaPradesh @AmarUjalaNews pic.twitter.com/9IB9hLF6X2
— Amar Ujala Madhya Pradesh (@AU_MPNews) January 5, 2023
दोस्त ने बताया- फिट थे प्रदीप
प्रदीप के मित्र नीरज याग्निक कहते हैं कि जैसे ही उन्हें अटैक आने की बात पता चली तो मुझे आश्चर्य हुआ। वे काफी फिट थे और साइकिलिंग भी करते थे। चालीस वर्ष से जिनकी उम्र ज्यादा हो, उनसे तो मेरा यही कहना है कि वे जिम जाने से डॉक्टर की सलाह भी ले। जिम में ट्रेनर अप्रशिक्षित रहते हैं। वे बॉडी बनाने के चक्कर में लोगों को प्रोटीन पाउडर की सलाह देते हैं। आजकल प्रोटीन भी नकली आते हैं। उनकी जांच होनी चाहिए। कसरत शरीर को फिट रखने के लिए करना चाहिए।
सुुबह घर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय
जिम में अटैक आने की खबर मिलने पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सुबह उनके घर पहुंचे। परिजनों को ढ़ांढस बंधाया। प्रदीप की बेटी की शादी 18 जनवरी को लाभ गंगा गार्डन में होना है। वे बीते एक माह से बेटी की शादी की तैयारियों में व्यस्त थे।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन