: माधव नेशनल पार्क: पिछोर रेंज में मृत तेंदुआ मिला, बाघों को बसाने से पहले ही वन्य जीवों की सुरक्षा पर उठे सवाल
News Desk / Mon, Dec 19, 2022
माधव नेशनल पार्क - फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
शिवपुरी जिले में स्थित माधव नेशनल पार्क में टाइगर की बसाहट की तैयारियां जोरों पर हैं।15 जनवरी को तीन टाइगर शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क पहुंचने वाले हैं, इसी बीच पिछोर रेंज क्षेत्र के ग्राम हेरोड़ा खेड़ी की डोंगा बीट के जंगल में एक तेंदुआ का शव मिला है। तेंदुए के शव को ग्रामीणों ने देखा और वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। वन कर्मियों ने तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया है। वनकर्मियों का कहना था कि मृत तेंदुए की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तेंदुए की मौत का पता लग सकेगा।सूत्रों की माने कि फसलों के बचाव के लिए जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए फंदे लगाए जाते हैं, संभवत इसी फंदे में तेंदुए की फंसकर मौत हो गई होगी। कार्रवाई से बचने के लिए तेंदुए के शव को जंगल मे फेंक दिया गया होगा। तेंदुए की अज्ञात कारणों के चलते मौत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सतनबाड़ा रेंज में इसी तरह एक तेंदुए का शव मिल चुका है और अब फिर एक तेंदुए का शव जंगल में पड़ा हुआ मिला है। तेंदुए के शव पर फंदे के निशान वन अमले की टीम को मिले हैं।
रेंजर अनुराग तिवारी का कहना है कि पिछोर रेंज क्षेत्र के ग्राम हेरोड़ा खेड़ी के डोंगा बीट के जंगल में एक तेंदुए का शव मिला है, शव एक से दो दिन पुराना है। शव का माधव नेशनल पार्क में पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असल कारण सामने आएगा। तेंदुए का अंतिम संस्कार माधव नेशनल पार्क में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी किया जाएगा।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन