Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: किस्मत के बाद सिस्टम का खेल: PM के जन्मदिन पर MP में दिव्यांगों से मजाक! दूर-दूर से दिव्यांगों को बुलाया और नहीं बांटी ट्राई साइकिल

MP CG Times / Sat, Sep 18, 2021

छतरपुर। 17 सितंबर को देशभर में धूमधाम से पीएम मोदी (PM Modi) के जन्मदिन मनाया गया, लेकिन मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पीएम का जन्मदिन कुछ दिव्यांगों (handicapped) के लिए परेशानी का सबब बन गया. दरअसल छतरपुर जिले के जनपद पंचायत में 17 तारीख को लगभग 100 से 200 दिव्यांग एकत्रित किया गया था. इन्हें बैटरी वाली ट्राई साइकिल (tricycle) दी जानी थी. सभी दिव्यांगों को रसीद लेकर कार्यक्रम स्थल पर बुलाया गया था.

जब तमाम दिव्यांग निर्धारित स्थान पर पहुंचे तो वहां जाकर पता चला कि ट्राई साइकिल मिलने का दिन बदल दिया गया है. हालांकि दिव्यांगों के हाथ में जो रसीदें थी, उनमें साफ तौर पर 17 तारीख लिखा हुआ था. दिव्यांगों का आरोप है कि जिले के तमाम अधिकारी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के कार्यक्रमों में व्यस्त थे, यही वजह रही की 17 तारीख को है बुलाने के बाद भी ट्राई साइकिल नहीं दी गई.

दूर-दूर से पहुंचे थे दिव्यांग

निर्धारित तारीख पर जिले के दूरदराज से सभी दिव्यांग पहुंचे. कुछ दिव्यांग 100 किलोमीटर दूर से तो कुछ डेढ़ सौ किलोमीटर दूर से आए हुए थे. दिव्यांगों का आरोप है कि उन्हें बुला तो लिया गया लेकिन वह ना तो कोई अधिकारी मौजूद रहा और ना ही किसी ने उनकी कोई पूछ परख की.

कार्यक्रम के लिए हॉल लिया गया लेकिन नहीं हुआ वितरण

संबंधित मामले में जब हमने जनपद पंचायत सीईओ मजहर अली से बात की. तो उनका कहना था कि "जो भी दिव्यांग यहां पर आए हुए हैं, उनके लिए 17 तारीख निर्धारित की गई थी. हमसे जिला प्रशासन ने सिर्फ हमारे विभाग का हॉल मांगा था, जो हमने दे दिया था. बैटरी वाली ट्राई साइकिलें क्यों वितरित नहीं की गई इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है."

पूरा दिन परेशान होते रहे दिव्यांग

दिव्यांगों का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन में तमाम अधिकारी व्यस्त थे किसी ने उन्हें ना तो पानी के लिए पूछा और ना ही किसी प्रकार की कोई जानकारी दी. भी पूरा दिन इंतजार करने के बाद अंत में दिव्यांग निराश होकर अपने अपने घर लौट गए.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन