Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल

: MP News: छात्रों के नाम पर नौ करोड़ रुपये का घोटाला, बीजेपी के ही पूर्व विधायक का बड़ा आरोप

News Desk / Mon, Nov 28, 2022

पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन

पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

खरगोन जिले में बीजेपी के पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन ने अपनी ही सरकार के नौकरशाहों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महाजन के मुताबिक, सर्व शिक्षा अभियान के तहत डीपीसी, बीआरसी और जनशिक्षक ने फर्जी बिल लगाकर स्कूली छात्रों की खेल सामग्री, रंगाई-पुताई, स्टेशनरी और फर्नीचर की राशि में फर्जीवाड़ा किया है। करीब नौ करोड़ की कांटिजेंसी राशि का घोटाला हुआ है।

पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री और खरगोन कलेक्टर को शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वहीं, एसडीएम खरगोन ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। खरगोन में बीजेपी के पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन ने स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में पत्रकार वार्ता कर अपनी ही सरकार के नौकरशाहों के भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोला। सीएम शिवराज सिंह चौहान और स्कूल शिक्षा मंत्री को लिखे पत्र में बीजेपी के पूर्व विधायक महाजन ने खुले रूप से कहा कि शिक्षा विभाग के जनशिक्षकों, बीआरसीओ और डीपीसी द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिले के स्कूलों में शासन द्वारा प्रतिवर्ष खेल सामग्री, विद्यालय की मरम्मत, रंगाई-पुताई, स्टेशनरी, फर्नीचर के करोड़ों रुपये की कंटीजेंसी राशि दी जाती है।

महाजन ने बताया, प्रति स्कूल ये राशि दर्ज विद्यार्थियों के हिसाब से दी जाती है। लेकिन खरगोन के डीपीसी कमलेश कुमार डोंगरे के निर्देश पर जिले के समस्त विकास खंडों की 2 हजार 465 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों के बीआरसीयो ने फर्जी बिल लगाकर राशि का आहरण कर लिया है। मुश्किल से जिले में 20 प्रतिशत स्कूलों में राशि का भुगतान हुआ है। करीब नौ करोड़ रुपये का बंदरबांट हुई है। जिले की सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में दो हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक के अग्निशामक यंत्र के बिल लगाए गए, लेकिन आश्चर्य इस बात का है कि किसी भी स्कूल में अग्निशामक यंत्र आज तक नहीं पहुंचा।

एसडीएम खरगोन ओम नारायण सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान के तहत कुछ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। एसडीएम ने कहा कि मामला टेक्निकल और वित्तीय है, जिसमें जांच समिति बनाकर इस पूरे मामले की जांच की जाएगी।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन