: MP News: मध्यप्रदेश से चोरी बकरियां हैदराबाद की बकरा मंडी से बरामद, पुलिस ने इस तरह किया खुलासा
News Desk / Mon, Nov 28, 2022
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
उमरिया जिले में 16 नवंबर को सुरेंद्र निवासी चिल्हारी ने घर से 26 नग बकरी चोरी होने की रिपोर्ट थाना इंदवार में दर्ज करवाई थी। थाने में रिपोर्ट धारा-457 और 380 के तहत दर्ज कर विवेचना की गई थी। उमरिया पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा ने चोरी की गई बकरियों के शीघ्र दस्तयाबी के लिए पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।
बता दें कि पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मुखबिर तंत्र के जरिए बकरियों की तलाशी के लिए हर संभव प्रयास किया। उसी दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि चोरी की गई 26 बकरियां तेलंगाना के हैदराबाद बकरा मंडी स्थित चिल्ला-चिल्ली जगह पर भेजी गई हैं। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम गठित कर हैदराबाद के लिए रवाना किया गया। यहां की बकरा मंडी से उमरिया पुलिस ने 21 नग बकरियों को जप्त कर चिल्हारी लाई।
बता दें कि फरियादी के जीवन-यापन की मुख्य स्त्रोत केवल उसकी बकरियां ही हैं। ऐसे में फरियादी ने उमरिया एसपी और पुलिस के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्रवाई में कोमल दीवान चौकी प्रभारी अमरपुर, गिर्राज खन्ना और भोलू सिंह चौकी प्रभारी अमरपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन