Logo
Breaking News Exclusive
बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल

: MP News: सबसे बड़ी आदर्श गौशाला में 100 टन गोबर से बनाया गया गोवर्धन पर्वत, देखें तस्वीरें...

News Desk / Tue, Oct 25, 2022


ग्वालियर की लालटिपारा स्थित मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी आदर्श गौशाला में बुधवार को 100 टन गोबर से 20 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत बनाकर गोवर्धन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर निगम कमिश्नर किशोर कान्याल ने पूजा कर गोवर्धन भगवान से गायों को लंपी वायरस से सुरक्षित करने की प्रार्थना की।

मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी लालटिपारा आदर्श गौशाला में बुधवार को धूमधाम से गोवर्धन पूजा की गई। सबसे खास बात यह रही कि इस आदर्श गौशाला में मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा गोवर्धन पर्वत बनाया गया। इस गोवर्धन पर्वत को बनाने के लिए 100 टन गोबर का उपयोग किया गया और लगभग 20 फीट ऊंचा बनाया गया।

गोवर्धन की पूजा करने के लिए साधु-संत, गौ सेवक और आम लोग पहुंचे। बड़ी धूमधाम से गोवर्धन उत्सव मनाया गया। साथ ही लोगों ने गायों को लंपी वायरस से बचाने के लिए और सुख शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

बता दें, ग्वालियर में लालटिपारा आदर्श गौशाला मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला है, जिसमें दस हजार से अधिक गोवंश रहते हैं। इसी को लेकर आदर्श गौशाला में 100 टन गोबर से 20 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत बनाया गया और इसे मथुरा के गोवर्धन पर्वत की तरह दर्शाया गया।

इसके बाद विधि-विधान से गोवर्धन पर्वत की पूजा कर गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाई। इस दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत और लोग इस पूजा में शामिल हुए। इसके साथ ही नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल भी गोवर्धन पूजा में शामिल हुए।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन