Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: MP में भारी बारिश अलर्ट: शहडोल, डिंडोरी और अनूपपुर समेत इन जिलों में हो सकती है हैवी बारिश, साइक्लोनिक सर्कुेलेशन एक्टिव, जानिए अपडेट

MP CG Times / Tue, Sep 5, 2023

Madhya Pradesh Monsoon Update: मध्य प्रदेश में बारिश का ब्रेक खत्म हो गया है. अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने डिंडोरी और बालाघाट जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. यहां 24 घंटे में 2.5 से 6 इंच बारिश हो सकती है. जबलपुर, सागर, रीवा समेत प्रदेश के 12 जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है. भोपाल में भी बारिश होगी. इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन में भी बादल छाए रहेंगे.

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है. इसके चलते कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है. मानसून ट्रफ लाइन भी गुजर रही है. राज्य के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश की आशंका है. यह सिस्टम 18 से 19 सितंबर तक सक्रिय रह सकता है. मप्र के पश्चिमी हिस्से में 22% कम बारिश मध्य प्रदेश में जुलाई और अगस्त में कम बारिश के कारण कुल बारिश का आंकड़ा घटकर 19% रह गया है. यानी राज्य में सामान्य से कम बारिश हुई है. इसमें पूर्वी हिस्से में सामान्य से 15 फीसदी और पश्चिमी हिस्से में 22 फीसदी तक कम बारिश दर्ज की गयी है. प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश नरसिंहपुर में हुई है. यहां अब तक 41 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है. सिवनी में 37.53, मंडला-जबलपुर में 35, डिंडौरी में 34 से ज्यादा बारिश हो चुकी है. इंदौर, अनुपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पन्ना, सागर, शहडोल, उमरिया, रायसेन और नर्मदापुरम में 28 इंच या उससे अधिक बारिश दर्ज की गई है. दमोह, कटनी, निवाड़ी, बैतूल, भिंड, हरदा, रतलाम, सीहोर और विदिशा में आंकड़ा 24 इंच से ज्यादा है. इन जिलों में कम बारिश खरगोन, मंदसौर, बड़वानी, ग्वालियर में सबसे कम बारिश हुई है. यहां यह आंकड़ा 20 इंच से भी कम है. अब 27 जिले रेड जोन में हैं फिलहाल राज्य के 27 जिले रेड जोन में आ रहे हैं. इनमें भोपाल, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, सतना शामिल हैं। रीवा. , सीधी, सिंगरौली और बालाघाट। यहां बारिश 20% से घटकर 46% हो गई है. भिंड एकमात्र ऐसा जिला है जहां बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, जबकि नरसिंहपुर, बुरहानपुर, सिवनी और निवाड़ी कोटा के करीब हैं. अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे भारी से बहुत भारी बारिश: डिंडोरी और बालाघाट में अगले 24 घंटे में 2.5 से 6 इंच तक बारिश हो सकती है. मध्यम से भारी बारिश: जबलपुर, सागर, रीवा, सिंगरौली, अनूपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह और छतरपुर. यहां अगले 24 घंटे में 2 से 3 इंच पानी गिर सकता है. हल्की बारिश: भोपाल, उमरिया, कटनी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सतना, नरसिंहपुर, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा और बुरहानपुर. 5 बड़े शहरों में मौसम का हाल भोपाल: बादल छाये रहेंगे. कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है. इंदौर: धूप-छांव का मौसम रहेगा. यहां बूंदाबांदी के आसार हैं. ग्वालियर: यहां धूप रहेगी. वहीं, दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. जबलपुर: शहर और जिले में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. उज्जैन: मौसम साफ रहेगा। हालांकि, बादल छाये रहेंगे. सूरज भी चमकेगा. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन