Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल

: MP News: दो साल से फरार इनामी मानव तस्कर भोपाल से गिरफ्तार, शादी के नाम पर 20 हजार में किया था युवती का सौदा

News Desk / Thu, Dec 1, 2022

इनामी मानव तस्कर गिरफ्तार

इनामी मानव तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

एक बेसहारा युवती को अच्छे परिवार में शादी कराने का झांसा देकर उसका सौदा करने वाले मानव तस्कर गिरोह के सरगना को गोहपारू थाना पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन द्वारा 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

जानिए पूरा मामला
गोहपारू थाना में अगस्त 2020 में फरियादी गुड्डी सिंह उर्फ गुडिया सिंह पिता स्व. नानसाय सिंह गौड निवासी सुडवार द्वारा थाना गोहपारू में लिखित आवेदन पत्र दिया था कि मानव तस्करी गिरोह के कुछ सदस्यों द्वारा उसे पिता के स्वर्गवास के बाद अच्छे परिवार में उसकी शादी कराने का झांसा दिया और उसे बंधक बनाकर उससे ईट भटटा का काम कराया गया और बाद में युवती को 20 हजार रुपये में पकड़े गए आरोपी सचिन जाटव निवासी ग्राम भगौनिया जिला विदिशा को बेच दिया गया। फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर थाना गोहपारू में अपराध क्रमांक 385/20 धारा 366, 344, 368, 370 376(2)एन एवं 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था।

आठ लोगों पर दर्ज हुआ था मामला
प्रकरण में जांच उपरांत पुलिस ने  मानव तस्करी गिरोह के आठ सदस्यों काजल उर्फ शान्ति सिंह गौड पति गणेश सिंह गौड, गणेश सिंह निवासी गजवाही पाली जिला उमरिया, देववती सिंह निवासी धौनहा थाना गोहपारू, सीमा सिंह पति जयसिंह निवासी खैरी थाना बुढार, रघुनाथ जाटव पिता गोकल सिंह जाटव, पूजा सिंह पति रघुनाथ सिंह जाटव निवासी बंधिया जिला विदिशा, भूरी जाटव निवासी गोहपारू एवं सचिन जाटव पिता रामसिंह जाटव निवासी ग्राम भगौनिया जिला विदिशा के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना की जा रही थी। 

दो साल बाद आठवां आरोपी भी गिरफ्तार 
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस उप अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा शहडोल एवं गोहपारू पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसी समय सातों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था, किन्तु आरोपी सचिन जाटव घटना के बाद से फरार हो गया था। पुलिस ने दो साल की जांच के बाद आठवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व में गिरफ्तार सातों आरोपियों के कब्जे से 11 नाबालिगों को मुक्त कराया गया था, जिन्हें मानव तस्करी गिरोह द्वारा अलग-अलग स्थानों पर बेच दिया गया था। 

लंबे समय से तलाश कर रही थी पुलिस
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर  सायबर सेल प्रभारी सउनि(अ) अमित दीक्षित द्वारा लगातार आरोपी की पतासाजी के प्रयास किए जा रहे थे, जिसमें तकनीकी अनुसंधान  से ज्ञात हुआ कि आरोपी सचिन जाटव वर्तमान समय भोपाल के कोलार रोड में रह रहा है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक की अनुमति उपरांत थाना गोहपारू की टीम ने आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन