: Indore Crime इंदौर में घूस लेते सफाई दरोगा पकड़ा गया, हाजिरी के एवज में मांग रहा था 11 हजार
News Desk / Tue, Dec 13, 2022
घूस लेने वाला निगम दरोगा - फोटो : SOCIAL MEDIA
ख़बर सुनें
विस्तार
स्वच्छता में लगातार नंबर वन अाने वाले इंदौर नगर निगम के अफसर अब सफाईकर्मियों से रिश्वत लेते गिरफ्तार हो रहे है। यह दूसरा मामला है जब नगर निगम में घूस लेते नगर निगम दरोगा पकड़ा गया।नगर निगम के वार्ड 50 का दरोगा संजय संगत रोज सफाईकर्मियों की हाजिरी भरने का काम करता है। फरियादी रेखा बाई भी उसी वार्ड मेें सफाई करती है।
दरोगा रेखा बाई से हर माह पांच हजार पांच सौ रुपये की रिश्वत मांग रहा था, ताकि वह दोनो समय रेखा की हाजिरी लगा सके। रेखा बाई ने इससे इनकार किया रेखा का अक्टूबर और नवंबर माह का वेतन निकल चुका था। आरोपी दिसंबर के वेतन से पहले पिछले दो माह के 11 हजार रुपये मांग रहा था। जब यह बात रेखा की बेटी को पता चली तो उन्होंने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने रेखा बाई और उसकी बेटी को 11 हजार रुपये देकर दरोगा के पास भेजा। नोट में केमिकल लगा था, जैसे ही आरोपी ने नोट अपने हाथ में रखा। बाहर इंतजार में खड़े जवान भीतर आ गए और दरोगा को गिरफ्तार कर लिया।
हाजिरी के आधार पर बनता है वेतन
नगर निगम में दरोगा सफाईकर्मियों की हाजिरी लगाने का काम करते है। हाजिरी की जानकारी जोनल कार्यालय पर दी जाती है। हाजिरी के हिसाब से वेतन तैयार होता है। कई बार सफाईकर्मी काम पर नहीं आते और दरोगा पुरानी हाजिरी लगाने के एवज में पैसे की मांग करते है। दरोगा संजय भी इसके लिए सफाईकर्मी पर दबाव बना रहा था। दो माह में लोकायुक्त विभाग ने दूसरी किसी शासकीय कर्मचारी को घूस लेते पकड़ा है।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन