Logo
Breaking News Exclusive
1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट

: Independence Day 2023: जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण, आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

MP CG Times / Tue, Aug 15, 2023

गणेश मरावी,डिंडोरी। देश की स्वतंत्रता के 77वीं वर्षगांठ डिंडोरी जिले में हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का जिले का मुख्य समारोह यहां पुलिस परेड ग्राउंड डिंडोरी में आयोजित किया गया। भव्य और गरिमामय समारोह में कलेक्टर विकास ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के के बाद मुख्य अतिथि कलेक्टर ने खुली सफेद जिप्सी में पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा के साथ परेड का निरीक्षण किया। सशस्त्र बलों द्वारा हर्ष फायर किए गए और पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की धुन बजाई। कलेक्टर ने तिरंगे के तीन रंगों के गुब्बारे गगन में मुक्त किए। परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक मनोरमा बघेल के नेतृत्व में समारोह में सशस्त्र बलों द्वारा आकर्षक और शानदार मार्च पास्ट भी प्रस्तुत किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को किया सम्मानित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर विकास मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले और शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। स्वतंत्रता सेनानी और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान स्वतंत्रता दिवस समारोह में कलेक्टर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैलाश चंद जैन और पद्मश्री अर्जुन सिंह धुर्वे को को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। स्कूली बच्चों ने दी आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति स्वतंत्रता दिवस के समारोह में स्कूली बच्चों के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सेंट एंजिल हॉयर सेकेण्डरी स्कूल, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मदर टेरेसा उ.मा. विद्यालय, सरस्वती ज्ञान मंदिर प्राचीन डिंडौरी, कन्या शिक्षा परिसर, सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा. विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी, कन्या कस्तूरबा उ.मा. विद्यालय, राजूषा उ.मा. विद्यालय डिंडौरी के बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किये गए। सांस्कृतिक नृत्य में कन्या कस्तूरबा उ.मा. विद्यालय डिंडौरी को प्रथम स्थान, कन्या शिक्षा परिसर द्वितीय स्थान, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुत मार्च पास्ट के लिए प्रथम पुरस्कार संयुक्त विजेता विसबल 8वीं वाहिनी (सीनियर वर्ग) एवं जिला बल महिला (सीनियर वर्ग), द्वितीय पुरस्कार जिला बल डिंडौरी पुरूष (सीनियर वर्ग), जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार कस्तूरबा कन्या शाला रेडक्रॉस, द्वितीय पुरूस्कार मदर टेरेसा स्कूल बालिका, तृतीय पुरूस्कार मदर टेरेसा स्कूल बालक को दिया गया। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन