Logo
Breaking News Exclusive
टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाया,पैर फिसलने पर फंदा काटने की कोशिश, रील बनाने की आशंका भाई और भतीजे समेत 3 लोगों को फरसे से काट डाला, जानिए खौफनाक वारदात के पीछे की कहानी आपसी विवाद के बाद जंगल गए पति-पत्नी, 20 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले शव, दो दिन बाद चला पता क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाया,पैर फिसलने पर फंदा काटने की कोशिश, रील बनाने की आशंका भाई और भतीजे समेत 3 लोगों को फरसे से काट डाला, जानिए खौफनाक वारदात के पीछे की कहानी आपसी विवाद के बाद जंगल गए पति-पत्नी, 20 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले शव, दो दिन बाद चला पता क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल

: एक और उपलब्धि: राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार में भी इंदौर ने मारी बाजी, पर्यटन स्थल के नागरिक प्रबंधन पर मिला इनाम

News Desk / Mon, Sep 26, 2022

स्वच्छता के मामले में देश में नंबर वन है इंदौर

स्वच्छता के मामले में देश में नंबर वन है इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

स्वच्छता में नंबर वन बने रहने वाले इंदौर ने एक और उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार के नागरिक प्रबंधन वर्ग में इंदौर ने पहला स्थान हासिल किया है। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने दिल्ली में पुरस्कार प्राप्त किया। 

राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2018-19 में मध्यप्रदेश का नाम गूंजा है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने पुरस्कार समारोह में मध्यप्रदेश को 8 विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार दिए। पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार से मध्यप्रदेश को अवार्ड मिलना गौरवशाली पल है। 

आठ पुरस्कारों से नवाजा गया मध्य प्रदेश

  1. ‘सिविक मैनेजमेंट ऑफ ए टूरिस्ट डेस्टिनेशन इन इंडिया’ (कैटेगरी ए) के लिए देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को पुरस्कार मिला है। इस कैटेगरी में प्रदेश को अब तक 7 अवॉर्ड मिल चुके है। 2010-11 और 2011-12 में मांडू, 2012-13 में पचमढ़ी, 2013-14 में महेश्वर, 2015-16 में खरगोन (कैटेगरी बी) और 2016-17 में ओंकारेश्वर (कैटेगरी बी) सम्मानित हो चुके है।
  2. ‘स्वच्छ पर्यटन स्थान-वेस्टर्न रीजन’ की श्रेणी में पहली बार पुरस्कार नगर निगम उज्जैन को मिला है।
  3. ‘बेस्ट मेन्टेंड एंड डिसेबल्ड फ्रेंडली मॉन्यूमेंट’ के लिए शिव मंदिर, भोजपुर को अवॉर्ड मिला है। इसके पहले 2017-18 में सांची स्तूप, 2014-15 में अमरकंटक मंदिर और 2013-14 में शिव मंदिर भोजपुर के लिए प्रदेश को यह सम्मान मिल चुका है।
  4. ‘बेस्ट एयरपोर्ट-रेस्ट ऑफ इंडिया’ के लिए देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट, इंदौर को लगातार तीसरी बार यह सम्मान मिला है।
  5. ‘एक्सलेंस इन पब्लिशिंग-हिंदी’ कैटेगरी के लिए मालवा के भित्ति चित्र को अवॉर्ड मिला है। इसके पहले 2015-16 में सिंहस्थ ब्रोशर के लिए यह सम्मान दिया गया था।
  6. ‘बेस्ट टूरिज्म प्रमोशन पब्लिसिटी मटेरियल’ के लिए भोपाल ब्रोशर को यह अवॉर्ड मिला है। इसके पहले 2017-18 में लोनली प्लेनेट पॉकेट बुक्स और 2010-11 में एमपीएसटीडीसी के कॉर्पोरेट ब्रोशर के लिए यह सम्मान मिला है।
  7. ‘बेस्ट वाइल्डलाइफ गाइड, वेस्टर्न-सेंट्रल’ के लिए पेंच टाइगर रिजर्व के गाइड श्री सुभाष भावरे को अवॉर्ड मिला है। 2017-18 में पन्ना से मनोज कुमार द्विवेदी, 2016-17 में पन्ना से राधिका प्रसाद ओमरे और 2015-16 में सतपुड़ा से सईब खान को यह अवॉर्ड मिल चुका है।
  8. ‘इंक्रेडिबल इंडिया बेड एंड ब्रेकफास्ट एस्टेब्लिशमेंट्स अप्रूव्ड बाय स्टेट गर्वमेंट’ के लिए मंडला जिले के कान्हा नेशनल पार्क स्थित गांव पटपरा के होमस्टे "कोटयार्ड हाउस" को अवॉर्ड मिला है।
प्रदेश को ‘स्वच्छ पर्यटन स्थान- वेस्टर्न रीजन’ (उज्जैन) और ‘इंक्रेडिबल इंडिया बेड एंड ब्रेकफास्ट एस्टेब्लिशमेंट अप्रूव्ड बाय स्टेट गर्वमेंट’ (कोटयार्ड हाउस "होमस्टे", मंडला) कैटेगरी में पहली बार अवॉर्ड मिले हैं। ‘बेस्ट वाइल्डलाइफ गाइड’ के लिए लगातार चौथी बार मध्यप्रदेश के गाइड सम्मानित हुए हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की उपस्थिति में केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी और केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने पुरस्कार प्रदान किए। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर  ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर पुरस्कार ग्रहण किए। महापौर इंदौर पुष्यमित्र भार्गव, महापौर उज्जैन मुकेश टटवाल, प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला और अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री विवेक श्रोत्रिय विशेष रूप से मौजूद रहे। 
  इंदौर आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़त 
कोरोना महामारी के कारण दो साल तक पर्यटकों की संख्या कम थी, लेकिन इस साल पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। पर्यटन विभाग के अनुसार इंदौर रीजन में पर्यटन विभाग की होटलों में 1 अप्रैल से 30 अगस्त 2022 तक डेढ़ करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है। पांच माह में पर्यटकों की संख्या में भी 136 प्रतिशत बढ़त दर्ज हुई। पर्यटक इंदौर में भी रुकते है और मांडू, महेश्वर, हनुमतियां भी जाना पसंद करते हैं। 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मैं इंदौर की जनता को जनभागीदारी के लिए शुभकामनाएं देता हूं। वह शहर जिसका सिविक मैनेजमेंट सबसे बेहतर माना गया, उस इंदौर को आज राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के मौके पर दिल्ली में सम्मान मिला है। मैं आशा करता हूं कि स्वच्छता, सिविक मैनेजमेंट, पर्यटन में और भी बेहतर करेंगे। 

विस्तार

स्वच्छता में नंबर वन बने रहने वाले इंदौर ने एक और उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार के नागरिक प्रबंधन वर्ग में इंदौर ने पहला स्थान हासिल किया है। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने दिल्ली में पुरस्कार प्राप्त किया। 

राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2018-19 में मध्यप्रदेश का नाम गूंजा है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने पुरस्कार समारोह में मध्यप्रदेश को 8 विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार दिए। पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार से मध्यप्रदेश को अवार्ड मिलना गौरवशाली पल है। 

आठ पुरस्कारों से नवाजा गया मध्य प्रदेश

  1. ‘सिविक मैनेजमेंट ऑफ ए टूरिस्ट डेस्टिनेशन इन इंडिया’ (कैटेगरी ए) के लिए देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को पुरस्कार मिला है। इस कैटेगरी में प्रदेश को अब तक 7 अवॉर्ड मिल चुके है। 2010-11 और 2011-12 में मांडू, 2012-13 में पचमढ़ी, 2013-14 में महेश्वर, 2015-16 में खरगोन (कैटेगरी बी) और 2016-17 में ओंकारेश्वर (कैटेगरी बी) सम्मानित हो चुके है।
  2. ‘स्वच्छ पर्यटन स्थान-वेस्टर्न रीजन’ की श्रेणी में पहली बार पुरस्कार नगर निगम उज्जैन को मिला है।
  3. ‘बेस्ट मेन्टेंड एंड डिसेबल्ड फ्रेंडली मॉन्यूमेंट’ के लिए शिव मंदिर, भोजपुर को अवॉर्ड मिला है। इसके पहले 2017-18 में सांची स्तूप, 2014-15 में अमरकंटक मंदिर और 2013-14 में शिव मंदिर भोजपुर के लिए प्रदेश को यह सम्मान मिल चुका है।
  4. ‘बेस्ट एयरपोर्ट-रेस्ट ऑफ इंडिया’ के लिए देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट, इंदौर को लगातार तीसरी बार यह सम्मान मिला है।
  5. ‘एक्सलेंस इन पब्लिशिंग-हिंदी’ कैटेगरी के लिए मालवा के भित्ति चित्र को अवॉर्ड मिला है। इसके पहले 2015-16 में सिंहस्थ ब्रोशर के लिए यह सम्मान दिया गया था।
  6. ‘बेस्ट टूरिज्म प्रमोशन पब्लिसिटी मटेरियल’ के लिए भोपाल ब्रोशर को यह अवॉर्ड मिला है। इसके पहले 2017-18 में लोनली प्लेनेट पॉकेट बुक्स और 2010-11 में एमपीएसटीडीसी के कॉर्पोरेट ब्रोशर के लिए यह सम्मान मिला है।
  7. ‘बेस्ट वाइल्डलाइफ गाइड, वेस्टर्न-सेंट्रल’ के लिए पेंच टाइगर रिजर्व के गाइड श्री सुभाष भावरे को अवॉर्ड मिला है। 2017-18 में पन्ना से मनोज कुमार द्विवेदी, 2016-17 में पन्ना से राधिका प्रसाद ओमरे और 2015-16 में सतपुड़ा से सईब खान को यह अवॉर्ड मिल चुका है।
  8. ‘इंक्रेडिबल इंडिया बेड एंड ब्रेकफास्ट एस्टेब्लिशमेंट्स अप्रूव्ड बाय स्टेट गर्वमेंट’ के लिए मंडला जिले के कान्हा नेशनल पार्क स्थित गांव पटपरा के होमस्टे "कोटयार्ड हाउस" को अवॉर्ड मिला है।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन